फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor ram naik celebrates diwali with disabled children.

पढ़िए, राज्यपाल 'राम' ने कैसे मनाई दिवाली

Fri, 24 Oct 2014 02:24 PM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
governor ram naik celebrates diwali with disabled children.

राज्यपाल ने बच्चों को राजभवन घूमने का आमंत्रण दिया तथा जाते समय उन्हें दीपावली के तोहफे के रूप में मिठाई व फुलझड़ियां भी भेंट कीं। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कुंदा नाईक भी बच्चों के साथ रहीं और उपहार दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन, पुलिस महानिदेशक ए.एल. बनर्जी समेत कई आला अधिकारियों और प्रमुख लोगों ने भी राज्यपाल से मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने बच्चों से हालचाल पूछा और बातें भी की। नाईक ने बच्चों को पढ़ाई में खूब मन लगाने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती है, दुख बांटने से कम होता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि जो दुखी हैं, उनके दुखों को बांटे। इसी में दीपावली जैसे पावन पर्व का मर्म निहित है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव व डीजीपी के अलावा प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव विधानसभा, प्रदीप दुबे, अधिवक्ता जफर अहमद, कुंवर इकबाल हैदर, नवाब आलम व अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों, कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित प्रमुख लोगों ने राज्यपाल से भेंटकर दिवाली की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम संगठनों ने दी दीपावली की बधाई

governor ram naik celebrates diwali with disabled children.

दीपावली के पावन पर्व पर शहर के मुस्लिम संगठनों ने भी बधाई दी। निजामबाग में सुन्नी बोर्ड आफ इंडिया ने दीपावली के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया।

इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष शहाबुद्दीन खान ने कहा कि दीपों के इस पर्व में सब को खुशियां नसीब हों सब की मनोकामना पूरी हो। इस अवसर पर शायरों ने अपने कलाम से दीपों के इस पर्व की खूबियों को बयां किया।

उधर, मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी ने भी बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर्व देश का पर्व है और देश में रहने वाले सभी इस पर्व में शरीक हैं।

आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल ला बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने प्रदेश के लोगों को दिवाली की मुबारकबाद दी है। वहीं दरगाह के बकास वारसी व अनीस वारसी ने भी प्रदेश की अवाम को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। इसीक्रम में खदीजा फाउंडेशन, उम्मीद फाउंडेशन व अन्य संगठनों भी दीपावली की बधाई दी।

अना‌थ बच्चों को भी मिली खुशी

governor ram naik celebrates diwali with disabled children.

राजधानी के प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बाल गृह शिशु में सुबह से ही दीपोत्सव की धूम रही, बालगृह प्रशासन ने बच्चों को सुबह से तोहफों की सौगात देते हुए दीपावली की बधाई दी।

साथ ही नए कपड़ों से सजे बच्चों के लिए बेहतरीन खाने का इंतजाम किया। इसके बाद दानदाताओं की लाइन लगी रही वहीं कुछ संगठनों ने बच्चों के साथ दीपोत्सव की खुशियां बांटते हुए उन्हें उपहार दिए और उनके साथ आतिशबाजी भी की।

इसी क्रम में मोती नगर स्थित राजकीय बालगृह बालिका में दीपावली की खुशियां बच्चियों ने रंगोली व नए कपड़े पहन कर मनाई। इस दौरान दर्जनों स्वयं सेवी संस्थाओं ने बच्चियों को तोहफे पहुंचाए और उनका मुंह मीठा कराया।

अधीक्षिका रुपेंदर शिन ने बताया कि बालगृह में दीपावली के अवसर पर बच्चियों ने खुद पूरे बालगृह को सजाया। साथ ही जगह जगह रंगोली बना कर दीपोत्सव की खुशियां उत्साह के साथ मनाई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रार्थना में बच्चियों ने अपने परिजनों से मिलने की कामना की। इसी क्रम में शहर के अन्य बालगृहों में भी धूमधाम से दीपोत्सव का पावन पर्व मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed