{"_id":"642a5fd9d213c37f130469c3","slug":"governor-anandiben-patel-said-the-goal-of-medical-service-is-to-make-human-life-easy-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, चिकित्सा सेवा का लक्ष्य मानव जीवन को सुगमता देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, चिकित्सा सेवा का लक्ष्य मानव जीवन को सुगमता देना
Mon, 03 Apr 2023 10:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:40 AM IST
सार
राज्यपाल ने अंगदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अंगदान से जरूरतमंद को जीवनदान दिया जा सकता है। इसलिए इसे बढावा दिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया अस्पताल अंगदान और रक्तदान के लिए मुहिम चलाएं।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि चिकित्सा सेवा का लक्ष्य मानव जीवन को सुगमता प्रदान करना है। चिकित्सा सेवा की अन्य मानव सेवाओं से कोई तुलना नहीं है। वह रविवार को लखनऊ में वेलसन मेडिसिटी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लखनऊ शिक्षा का हब बनने के साथ-साथ अब चिकित्सा हब बनने की दिशा में बढ़ रहा है। यहां यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों और नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों से भी मरीज आ रहे हैं। ऐसे में युवा चिकित्सकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। केजीएमयू, एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान की चर्चा करते हुए कहा कि यहां लगातार संसाधन बढाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने अंगदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अंगदान से जरूरतमंद को जीवनदान दिया जा सकता है। इसलिए इसे बढावा दिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया अस्पताल अंगदान और रक्तदान के लिए मुहिम चलाएं। स्वस्थ जीवन के लिए मोटे अनाज के सेवन पर भी जोर दिया। मौके पर केजीएमयू कुलपति डा. विपिन पुरी, लोहिया संस्थान निदेशक प्रो सोनिया नित्यानंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन