फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Governor Anandi Ben Patel in Narendra Dev University's Convocation day.

विश्वविद्यालय व कॉलेज एक-एक गांव लें गोद : दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Wed, 04 Sep 2019 07:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel in Narendra Dev University's Convocation day.
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल। - फोटो : amar ujala

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 23 होनहारों को गोल्ड मेडल देते हुए सुझाव दिया कि

विज्ञापन

सभी विश्वविद्यालय व कालेज कम से कम एक गांव गोद लें।

इन गांवों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण आदि से बचाव व सावधानियों को लेकर ग्रामीणों को प्रेरित करने की आवश्यकता है, तभी प्रधानमंत्री का स्वस्थ व निरोगी भारत का स्वप्न साकार होगा। कुलाधिपति ने कहा कि उपाधि पाने वाले सभी 631 विद्यार्थी खुद को सामाजिक सरोकार से जोड़ें, तभी उच्च शिक्षा का असली लाभ समाज व देश को हासिल होगा।
विज्ञापन


वह आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में 21वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहीं थीं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विवि व कॉलेज को पहला काम यह करना है कि जो गांव गोद लें, उसमें कितने लोग टीवी ग्रस्त हैं उसे चिह्नित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलाधिपति ने कहा कि देश में प्रति व्यक्ति के स्वास्थ्य पर औसतन 7 हजार रुपये सरकार व्यय करती है जिसे हम अपनी दिनचर्या व भोजन की आदतों में परिवर्तन कर बचा सकते हैं। कुलाधिपति ने पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए प्रति व्यक्ति जिम्मेदारी व कर्तव्य निर्वहन का संदेश देते हुए कहा कि हमें प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना होगा। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को कुपोषण से बचाने का भी आह्वान किया।

विवि कुलपति ने प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की

इससे पहले विवि के कुलपति प्रो जेएस संधू ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने अपनी भावी योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कुलपति ने कहा कि जैविक खेती के महत्व को देखते हुए विश्वविद्यालय के सुल्तानपुर कृषि विज्ञान केंद्र को जैविक उत्पादक केंद्र बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। यहां से जैविक खेती का सजीव तकनीकी किसान प्राप्त कर सकेंगे। कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधीन जनपदों से चयनित किसानों की किसान कैबिनेट बनाने के निर्णय से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में कुल 23 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये गए जबकि कुल 631 विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक व पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं। कुलपति ने कुलाधिपति व मुख्यातिथि का स्वागत फल की टोकरी प्रदान कर किया। समारोह में कुलपति ने कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल व मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मण सिंह राठौर को स्मृतिचिन्ह के रूप में रामदरबार भेंट किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्त, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बृजेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, प्रबंध परिषद सदस्य छेदी सिंह, शिवजीत यादव, सूचिता तिवारी, मुन्नी देवी शर्मा, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ एडी पाठक समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी, विद्यार्थी, विद्वत परिषद के सदस्य व प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सीताराम मिश्रा ने व धन्यवाद कुलसचिव एके गंगवार ने ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed