{"_id":"5e74e1938ebc3e76a71ee181","slug":"governor-anandi-ben-patel-appeal-to-make-janata-curfew-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं प्रदेशवासी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं प्रदेशवासी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
Fri, 20 Mar 2020 09:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश वासियों से 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ को सफल बनाने की अपील की है। राज्यपाल ने अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश में ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर में ही मौजूद रहकर प्रधानमंत्री के सुझावों पर अमल करें ताकि कोरोनो वायरस को हतोत्साहित किया जा सके। वहीं, राजभवन में आम लोगों के प्रवेश पर 3 अप्रैल तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने अपनी अपील में कहा है कि प्रधानमंत्री के अनुरोध पर आवश्यक सेवाओं एवं पीड़ितों के उपचार में लगे कर्मियों को धन्यवाद देने और उत्साहवर्धन के लिए 22 मार्च को शाम 5 बजे 5 मिनट के लिये अपने घरों के दरवाजे या खिड़की पर आकर कर ताली बजाकर उनका धन्यवाद करें।
विज्ञापन
उधर, राज्यपाल के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजभवन में बैठक हुई, जिसमें राजभवनकर्मियों को भी प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
राजभवन के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य आगंतुकों से भी अनुरोध किया गया है कि वह राजभवन के प्रवेश द्वार पर साबुन से हाथ धुलने एवं सेनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही प्रवेश करें। बैठक में ही आमजनों के राजभवन में प्रवेश पर 3 अप्रैल तक रोक लगाने का फैसला किया गया है।