{"_id":"5d626cfc8ebc3e016a17fe03","slug":"governor-anandi-ben-patel-adopted-a-tb-diseased-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टीबी रोग से पीड़ित एक बच्ची को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टीबी रोग से पीड़ित एक बच्ची को लिया गोद
Sun, 25 Aug 2019 04:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Aug 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में टीबी रोग से ग्रसित एक बच्ची मोहसिना (काल्पनिक नाम) को गोद लिया तथा इसी के साथ ही टीबी रोग से ग्रसित 21 अन्य बच्चों को राजभवन के सभी अधिकारियों ने सहयोग की दृष्टि से गोद लिया।
विज्ञापन
गोद लेने वाले अधिकारियों का यह दायित्व होगा कि वे बच्चों को सरकारी दवा सुचारू रूप से मिलती रहे तथा बच्चा नियमित रूप से दवा का प्रयोग करें और पौष्टिक आहार का सेवन करे। इसका ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने यह भी सलाह दी कि बच्चों की शिक्षा में कोई व्यवधान हो तो उसका भी निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि गोद लेना कोई उपकार नहीं है। जागृत समाज का फर्ज है कि समाज स्वस्थ हो।
विज्ञापन