{"_id":"5fd48f3a90898670094872c9","slug":"governor-anandi-ben-patel-addresses-corporator","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने पार्षदों को पढ़ाया जनसेवा का पाठ, कहा- बिना बजट भी हो सकते हैं कुछ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने पार्षदों को पढ़ाया जनसेवा का पाठ, कहा- बिना बजट भी हो सकते हैं कुछ काम
Sat, 12 Dec 2020 03:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Dec 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर और पार्षदों के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नगर निगम के पार्षदों को जनसेवा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा बहुत से काम है ऐसे होते हैं जो बिना बजट के हो सकते हैं और वह आपको करने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी काम राज्य सरकार नहीं कर सकती कुछ काम हमको अपने सहयोग और जागरूकता से भी करने होंगे। उन्होंने सवाल भी उठाया क्या पार्षद अपने वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्रों में या परेशान लोगों से मिलने जाते हैं?
विज्ञापन
क्या कभी किसी व्यक्ति से अस्पताल में जाकर मिलते हैं और उसे फल देते हैं? उन्होंने यह भी कहा कि सभी पार्षदों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके वार्ड में कितनी गर्भवती महिलाएं हैं और क्या उनका प्रसव अस्पताल में हो रहा है?
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया है। हम सबको भी इसमें योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में देश के 20% टीबी मरीज हैं। हम सब योगदान देंगे तो लखनऊ भी टीबी मुक्त होगा।