{"_id":"6367efad3e63ef70de1e5b49","slug":"government-will-tell-the-high-court-where-and-when-the-stadium-should-be-built-the-case-of-misuse-of-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : सरकार हाईकोर्ट को बताएगी कहां और कब बनें स्टेडियम, धन के दुरुपयोग का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : सरकार हाईकोर्ट को बताएगी कहां और कब बनें स्टेडियम, धन के दुरुपयोग का मामला
Mon, 07 Nov 2022 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:32 AM IST
सार
प्रदेश के कई जिलों में खेलों को बढ़ावा देने की लिए स्टेडियम निर्माण के लिए करोड़ों रुपये शासन ने मंजूर किए। याची का आरोप है कि इस रकम का दुरुपयोग किया गया और स्टेडियम नहीं बनाए गए।
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट
विस्तार
जिलों में स्टेडियम निर्माण में कथित धांधली का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। सरकार की ओर से इस मामले में पूरक हलफनामा पेश करने के लिए वक्त मांगा गया है। सरकार कोर्ट को बताएगी कि प्रदेश भर के जिलों में स्टेडियम कब, कहां बने और कितना खर्च हुआ। सरकार की मांग पर कोर्ट ने मामले को 12 दिसंबर तक के लिए मुल्तवी कर दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में एक जनहित याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दायर की गई है। याची का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में खेलों को बढ़ावा देने की लिए स्टेडियम निर्माण के लिए करोड़ों रुपये शासन ने मंजूर किए। याची का आरोप है कि इस रकम का दुरुपयोग किया गया और स्टेडियम नहीं बनाए गए।
विज्ञापन
इस पर सरकारी वकील ने जवाबी हलफनामा पेश कर कोर्ट को बताया कि प्रदेश में कुल 77 स्टेडियम बने हैं, लेकिन इनकी जगहों और निर्माण कार्य पर हुए खर्च आदि का उल्लेख नहीं किया गया था। जवाबी हलफनामे पर याची ने आपत्ति जताई। इसके बाद सरकार की ओर से पेश वकील ने अन्य ब्योरा देने के लिए समय मांगा, जिस पर मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने मामले को 12 दिसंबर के लिए मुल्तवी कर दिया।
विज्ञापन