फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government will reach door to door through rationing of school children

स्कूली बच्चों के राशन के जरिए घर-घर पहुंचेगी सरकार, सीएम की फोटो और दिया जाएगा संदेश वाला पत्र

Wed, 08 Jul 2020 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Government will reach door to door through rationing of school children
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कूली बच्चों के मिड डे मील (मध्याह्न भोजन) के राशन के जरिए घर-घर दस्तक देने वाले हैं। बेसिक शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। परिषदीय विद्यालयों में 1.80 करोड़ बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इस पहल के जरिए हर गांव-गांव और घर-घर लोगों को पता चल जाएगा कि योगी सरकार उनके बच्चे के दोपहर के भोजन का राशन और उसे तैयार करने के लिए धन दे रही है।  
विज्ञापन


बेसिक स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील देने की व्यवस्था है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बच्चों के लिए स्कूल बंद हैं। सरकार ने 24 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत से 30 जून ग्रीष्मावकाश तक (76 स्कूल दिवस) मिड डे मील में खर्च होने वाला अनाज बच्चों में बांटने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को स्कूल से एक प्राधिकार पत्र दिया जाएगा। इसमें विकास खंड, स्कूल का नाम, कक्षा, विद्यालय रजिस्टर में दर्ज रोल नंबर, छात्र-छात्रा का नाम, माता-पिता/अभिभावक का नाम, अभिभावक का मोबाइल नंबर, छात्र-छात्रा का आधार नंबर तथा अनाज की मात्रा दर्ज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन, उच्च प्राथमिक विद्यालय का विद्यार्थी है तो उसे 3.8 किलोग्राम गेहूं, 7.6 किलोग्राम चावल, कुल 11.4 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। यदि विद्यार्थी प्राथमिक विद्यालय का है तो उसे 2.5 किलोग्राम गेहूं व 5.1 किलोग्राम चावल, कुल 7.6 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। 

इस प्राधिकार पत्र के तीन हिस्से होंगे। मुख्यमंत्री की फोटो व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीशचंद्र द्विवेदी के संदेश वाला हिस्सा छात्र-छात्रा/अभिभावक को मिलेगा। दूसरा हिस्सा कोटेदार को मिलेगा, जिसे देखकर वह राशन देगा। तीसरा हिस्सा विद्यालय का होगा। यह पत्रक केसरिया रंग में काफी आकर्षक है।

प्राधिकार पत्र पर पहला संदेश बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीशचंद्र द्विवेदी का है। इसमें अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को खाद्य सुरक्षा व पोषण उपलब्ध कराएं, सरकार उनके साथ है। दूसरा संदेश ऑनलाइन कक्षाओं के संबंध में है। इसमें बताया गया है कि प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक दूरदर्शन यूपी पर तथा 11 से 12 बजे तक एमडब्ल्यू 747 केएचजेड पर मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला देखना और सुनना न भूलें। 

अभिभावकों के खाते में भेजे जा रहे 380 करोड़ रुपये 
राशन के अलावा तेल, सब्जी, मसाला आदि के खर्च की रकम अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। प्राथमिक स्कूल के बच्चों के लिए 4.48 रुपये रोज के हिसाब से 76 दिन के लिए 374.29 रुपये तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 4.97 रुपये रोज के हिसाब से 561 रुपये दिए जा रहे हैं। इस तरह अभिभावकों के खाते में 380 करोड़ रुपये भेजे जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed