फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government will pay more salary if posted in backward districts

यूपी के इन पिछड़े जिलों में तैनाती लेने पर सरकार देगी डेढ़ गुना वेतन

Sat, 16 Dec 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Dec 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
government will pay more salary if posted in backward districts
डेमो - फोटो : डेमो

सरकार ने सोनभद्र, चंदौली, श्रावस्ती जैसे पिछड़े जिलों में काम करने के लिए डॉक्टरों को डेढ़ गुना वेतन का ऑफर दिया है। लखनऊ में तैनाती के लिए जहां एमबीबीएस डॉक्टर को 50 हजार दिए जाएंगे तो श्रावस्ती में नियुक्ति 80 हजार रुपये मिलेगा।

विज्ञापन


इसी तरह विशेषज्ञ चिकित्सक को लखनऊ में तैनाती पर यदि 80 हजार रुपये मिलेगा लेकिन श्रावस्ती में उसे 1.20 लाख रुपये मिलेंगे।

इसके लिए शासन ने प्रदेश के सभी जिलों को ए, बी, सी व डी श्रेणी में बांट दिया है। डी श्रेणी के जिलों में तैनाती पर डॉक्टरों को सबसे अधिक वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भी इसे मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


श्रेणी ए के जिलों में जहां सबसे कम वेतन वहीं बी, सी और डी श्रेणी के जनपदों में क्रमश: बढ़ाकर वेतन दिया जाएगा। श्रेणी एक के जनपदों में तैनाती पाने वाले एमबीबीएस चिकित्सक को 50 हजार रुपये, श्रेणी बी में 55 हजार, श्रेणी सी में 60 हजार, श्रेणी डी के जनपदों में 65 हजार रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह विशेष चिकित्सकों को ए श्रेणी में 80 हजार, बी में 90 हजार, सी में 1 लाख और श्रेणी डी में 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। तैनाती एक साल के लिए होगी।

ये हैं शहरों की श्रेणी

श्रेणी डी
सोनभद्र, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, चित्रकूट, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, चंदौली, महाराजगंज, कुशीनगर।

श्रेणी सी
एटा, कासगंज, कौशांबी, बदायूं, बहराइच, संतकबीर  नगर, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, मैनपुरी, संभल, अमरोहा, शामली, औरैया, जालौन, मिर्जापुर, बांदा, भदोही, अमेठी।

श्रेणी बी
फैजाबाद, हरदोई, मुजफ्फर नगर, बस्ती, आजमगढ़, जौनपुर, सुलतानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, कानपुर देहात, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, बिजनौर, सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, झांसी, शाहजहांपुर, गोंडा, फर्रुखाबाद, रामपुर, इटावा, फतेहपुर, पीलीभीत।

श्रेणी ए
लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, अलीगढ़, गोरखपुर, बाराबंकी, सीतापुर, बरेली, रायबरेली, मुरादाबाद, उन्नाव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed