फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government will open 700 new bank branches and 700 new ATMs Center has approved the proposal of the state government

यूपी: चुनाव से पहले बैंकों की 700 नई शाखाएं और 700 एटीएम होंगे स्थापित, राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने दी मंजूरी

Tue, 23 Nov 2021 12:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Nov 2021 12:57 AM IST
सार

यूपी में सरकार 700 नई बैंक शाखाएं और 700 नए एटीएम खोलेगी। 
राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। दिसंबर तक इनकी स्थापना की तैयारी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक में मंजूरी दी है।

विज्ञापन
government will open 700 new bank branches and 700 new ATMs Center has approved the proposal of the state government
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बैंकों की 700 नई शाखाएं और 700 नए एटीएम स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डा. भागवत किशनराव कराडे की अध्यक्षता में यहां संपन्न राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की विशेष बैठक में यह फैसला हुआ। इससे 23 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन


महानिदेशक संस्थागत वित्त शिव सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वर्चुअल संवाद में प्रदेश में राष्ट्रीय मानक (एक लाख जनसंख्या पर 14 बैंक) के अनुरूप बैंक शाखाएं व एटीएम स्थापित करने का आग्रह किया था। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन


सोमवार को बड़ौदा भवन गोमतीनगर में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डा. भागवत किशनराव कराडे की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई। इसमें सभी सार्वजनिक व निजी बैंकों के अधिकारी शामिल हुए। मंत्री ने इसी बैठक में राज्य सरकार के प्रस्ताव पर 700 नई बैंक शाखाएं और इतने ही नए एटीएम 31 मार्च 2022 तक स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकवार शाखाओं के लक्ष्य भी तय कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों ने दिसंबर तक इन बैंक शाखाओं की स्थापना का आश्वासन दिया है। बैठक में राज्य सरकार की ओर से महानिदेशक संस्थागत वित्त यादव के अलावा आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक एलएन राव व राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक बृजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

इस तरह बढेंगे रोजगार के अवसर
महानिदेशक संस्थागत वित्त ने बताया कि एक बैंक शाखा की स्थापना पर करीब 15 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। इसके अलावा करीब इतने ही बैंक मित्र नियुक्त किए जाते हैं। इस तरह एक शाखा करीब 30 लोगों के लिए सीधे नौकरी या रोजगार का अवसर लाती है।

इस तरह बैंक की 700 नई शाखाओं की स्थापना से करीब 21 हजार लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसी तरह एक एटीएम पर तीन गार्डों को रोजगार मिलता है। इस तरह करीब 2100 लोगों को गार्ड का काम मिल सकेगा। इस तरह 23 हजार से अधिक रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मंडल स्तर पर ऋण वितरण मेगा कैंपों को भी मंजूरी
राज्य स्तरीय बैंकस समिति की बैठक में महानिदेशक संस्थागत वित्त ने मुद्रा योजना व ओडीओपी योजना के क्रियान्वयन के लिए मंडल स्तर पर मेगा कैंप के आयोजन का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने क्रेडिट आउटरीज प्रोग्राम के अंतर्गत एक दिसंबर से मंडलीय स्तरीय कैंपों के आयोजन संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

उन्होंने बैंकों को इन मेगा कैंपों का आयोजन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। मंत्री ने जनधन खाता धारकों के पास रूपे कार्ड की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहाकि जिन जनधन खाताधारकों के पास रूपे कार्ड नहीं है, उन्हें अभियान चलाकर उपलब्ध कराया जाए। उन्हें डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित भी किया जाए।

एटीएम पर सुरक्षा गार्डों की तैनाती सुनिश्चित करें बैंक
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में महानिदेशक संस्थागत वित्त शिव सिंह यादव ने एटीएम से गार्डों को हटाए जाने का मामला भी उठाया। यादव ने बताया कि प्रत्येक एटीएम पर तीन पालियों में एक-एक गार्ड की ड्यूटी होती है। कोविड काल में बैंकों ने एटीएम से गार्ड हटा दिए। इससे करीब 60 हजार गार्डों के सामने रोजगार का संकट आ गया। इसका असर ये हुआ कि एटीएम की सुरक्षा में स्थानीय पुलिस को लगाना पड़ता है।

यादव ने बताया कि समिति से एटीएम में प्रशिक्षित गार्डों की तैनाती सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया। इससे न सिर्फ एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी बल्कि अनपढ़ व कम टेक्नोसेवी लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए मदद भी दी जा सकेगी। दूसरा, करीब 60 हजार लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हा सकेंगे। इसके अलावा खराब एटीएम 24 घंटे में ठीक कराने की व कैश खत्म होते ही उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। महानिदेशक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में बैंकों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

खन्ना ने नई बैंक शाखाएं व एटीएम की मंजूरी पर पीएम का जताया आभार
राज्य स्तरीय बैंकस समिति की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराडे ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। यहां बैठक में लिए गए निर्णयों को साझा किया। खन्ना ने प्रदेश में नई बैंक शाखाओं व एटीएम मशीनों की स्थापना के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति धन्यवाद दिया। खन्ना ने कहा कि प्रदेश में नई ब्रांच और एटीएम के खुलने से बैंकिंग सिस्टम मजबूत होगा। इसके अलावा आर्थिक गतिविधियों में विस्तार व रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed