फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government will help SC youth to become agents of nationalized banks

अनुसूचित जाति के युवाओं को राष्ट्रीयकृत बैंकों का एजेंट बनाने के लिए मदद देगी सरकार

Sun, 27 Sep 2020 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Sep 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Government will help SC youth to become agents of nationalized banks
बैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति के युवाओं को राष्ट्रीयकृत बैंकों का अधिकृत एजेंट बनने के लिए आर्थिक मदद देगी। इसके तहत उन्हें 1 लाख रुपये तक के कंप्यूटर समेत जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने इस बाबत जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


निगम ने अनुसूचित जाति के बीपीएल श्रेणी के शिक्षित युवक-युवतियों के लिए बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंट (बीसी) बनाने संबंधी योजना शुरू की है। इसमें युवा राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकृत एजेंट के रूप में कार्य करेंगे। उन्हें बैंकों में बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि सुविधाओं में मदद करनी होगी। इन्हें रिकवरी एजेंट के रूप में भी लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 18 मंडलीय जिलों के शहरी और विकसित न्याय पंचायतों में ये एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। योजना के तहत इन्हें उपकरणों के लिए एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी। इसमें से 10 हजार रुपये अनुदान होगा। 25 हजार रुपये 4 प्रतिशत ब्याज दर पर मार्जिन मनी ऋण और 65 हजार रुपये ब्याजमुक्त ऋण होगा। बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंट जो सामान खरीदेंगे, उसका स्वप्रमाणित बिल जिला प्रबंधक कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। निगम की कौशल वृद्धि प्रशिक्षण योजना या कौशल विकास मिशन के माध्यम से कंप्यूटर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बताया कि इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed