फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government to install statues of Maharana Pratap in every district: Jaiveer Singh

हर जिले में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाएगी सरकार : जयवीर सिंह

Thu, 18 Jun 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Government to install statues of Maharana Pratap in every district: Jaiveer Singh
हुसैनगंज चौराहे पर कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह।
लखनऊ। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर भारतीय क्षत्रिय समाज की ओर से हुसैनगंज चौराहा स्थित मूर्ति स्थल पर उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महाराणा प्रताप की स्मृति में हर जिले में उनकी प्रतिमा लगवाएगी। स्मारकों व संग्रहालयों की स्थापना कराई जाएगी, जिससे नई पीढ़ी को उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा मिलती रहे।
विज्ञापन

भारतीय क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अनिल सिंह गहलोत ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती हर भारतीय के लिए एक उत्सव है। इसमें सभी को भाग लेना चाहिए। भारतीय क्षत्रिय समाज के संरक्षक व सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श सरोजनीनगर में साकार हो रहे हैं। नारी शक्ति सामर्थ्य के लिए 162 से अधिक सिलाई सेंटर खुलवाए गए। बेटियों की शिक्षा के लिए 36 से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं के लिए रण बहादुर सिंह डिजिटल सशक्तीकरण केन्द्रों की स्थापना कराई गई। 1500 से अधिक मेधावियों को टैबलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएएस प्रकाश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के युवाओं को नशे से दूर रहकर कठिन लक्ष्य हासिल करने चाहिए। उत्सव में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह, प्रदीप सिंह बब्बू, कर्नल आरपी सिंह, मेजर एके सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. मुन्ना सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से प्रस्थान, दिनभर रामनगरी के दर्शन
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया है कि लखनऊ से अयोध्या के लिए अब हर शनिवार और रविवार को एक दिन की यात्रा की शुरुआत सुबह 7:30 बजे राजधानी स्थित होटल गोमती से होगी। वाहन 1090 चौराहे और पॉलिटेक्निक चौराहे से श्रद्धालुओं को लेकर लगभग 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगा। दिनभर श्रद्धालुओं को हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि और कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे। दोपहर में सरयू गेस्ट हाउस में भोजन के बाद सरयू रिवर फ्रंट, राम की पैड़ी और नागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। शाम पांच बजे यात्रियों की लखनऊ वापसी होगी। यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1500 और अन्य के लिए 2000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed