{"_id":"599c646f4f1c1bac518b4643","slug":"government-taking-action-on-blue-whale-game-players","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्ल्यू व्हेल गेम खेला तो दर्ज हो जाएगा आप पर आत्महत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्ल्यू व्हेल गेम खेला तो दर्ज हो जाएगा आप पर आत्महत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:00 AM IST
blue whale suicide game
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो गेम ब्ल्यू व्हेल खेलने वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया जाएगा।
केंद्र सरकार से दिशानिर्देश मिलने के बाद पुलिस ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के एसपी व एसएसपी को निर्देश भेजे हैं।
इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठनों की ओर जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा गया है।
ब्ल्यू व्हेल गेम के कारण अब तक कई लोगों के सुसाइड करने की खबर आ चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पूरे देश में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इसके साथ ही सभी राज्यों के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।
अब डीजीपी ने सभी पुलिस कप्तानों से कहा है कि स्कूलों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस तरह के गेम पर रोक लगवाएं।
अभिभावकों और छात्रों से अपील की गई है कि इस गेम के बारे में कुछ भी पता चलने पर एडमिनिस्ट्रेटर के बारे में पुलिस को जानकारी दें। पुलिस एडमिनिस्ट्रेटर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

क्या है ब्ल्यू व्हेल गेम
रूस के एक युवक ने ब्ल्यू व्हेल के नाम से एक एप विकसित किया। इसके माध्यम से ग्रुप में कुछ टास्क दिए जाते हैं और गेम खेलने वाले को अलग-अलग स्टेज में उसे पूरा करना होता है।
इसकी फोटो यह लोग ग्रुप में शेयर करते हैं। इसकी स्टेज खुद को नुकसान पहुंचाना और आत्महत्या तक करने पर विवश कर दिया जाता है। अब डीजीपी के निर्देश के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा।