फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government started selling potato and onion

खुदरा मंडियों में सस्ता नहीं हुआ आलू-प्याज

Sun, 01 Nov 2020 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
government started selling potato and onion
खुदरा मंडियों में सस्ता नहीं हुआ आलू-प्याज
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने शहर में कई स्थानों पर शुरू कराई बिक्री
उद्यान विभाग ने शनिवार से लखनऊ में सस्ते रेट पर आलू और प्याज की बिक्री शुरू कराई। इसके बावजूद मंडियों में आलू-प्याज की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा। यह अलग बात है कि सरकारी आलू 32 रुपये किलो और प्याज 45 रुपये प्रति किलो बेचा गया। लेकिन खुदरा मंडियों में दुकानदार धड़ल्ले से आलू 40 से 45 और प्याज 60 से 70 रुपये किलो बेचते रहे।

मंडी सचिव संजय सिंह ने बताया कि पहले दिन सिर्फ सस्ते रेट का आलू-प्याज सीतापुर रोड स्थित मंडी में बिक सका। जबकि दुबग्गा मंडी में महीने की आखिरी तारीख के चलते बंदी रही। सचिव ने बताया कि सीतापुर रोड मंडी से लोग पहले दिन एक कुंतल 35 किलो आलू और 60 किलो प्याज खरीदकर ले गए। कम बिके प्याज पर सचिव का कहना कि प्याज सिर्फ जरूरतमंद लोग ही खरीद रहे हैं। उधर, डालीगंज के खुदरा कारोबारी लालता प्रसाद ने बताया कि शनिवार को थोक सब्जी मंडी बंद होने के कारण आलू और प्याज को पुराने रेट में बेचना पड़ा। लालता का कहना कि जब थोक मंडी से सस्ते रेट में आलू-प्याज खरीद कर लाएंगे तो खुदरा मंडी में सस्ते में ही बेचेंगे। जब तक थोक रेट कम नहीं होगा, खुदरा रेट भी नीचे नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed