फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government should define uniform civil code in detail first

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड अध्यक्ष बोले: यूनिफार्म सिविल कोड को पहले परिभाषित करे सरकार, तब देंगे जवाब

Tue, 11 Jul 2023 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Jul 2023 07:54 PM IST
सार

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सायम मेंहदी ने कहा कि यूनीफॉर्म सिविल कोड अभी स्पष्ट नहीं है। इस पर तब राय दी जा सकती है जब इसका स्वरुप स्पष्ट हो जाए। 

विज्ञापन
government should define uniform civil code in detail first
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सायम मेंहदी ने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड पर राय तभी दी जा सकती है जब सरकार यूसीसी को परिभाषित करे। उन्होंने कहा कि सरकार यूसीसी क्या चाहती है ये बताने के बाद ही हम हां या नही में जवाब देंगे। उन्होंने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने के बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बयान पर सवाल उठाया।

विज्ञापन


शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सायम मेंहदी ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार ने यूसीसी पर जानकारी हासिल करने के लिये लॉ कमीशन का गठन किया है। लॉ कमीशन ने 15 जुलाई तक लोगों से इस पर अपनी-अपनी राय देने को कहा है। मौलाना ने कहा कि हम अपनी राय और सुझाव उस वक्त दे सकते हैं जब सरकार यूसीसी को परिभाषित कर बताये कि वो क्या चाहती है और उसके मुताबिक यूसीसी क्या है। 
विज्ञापन


मेंहदी ने कहा कि देश में तमाम धर्म के मानने वालों को अपने धर्म का पालन करने की पूरी आजादी है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों में शिया-सुन्नी, बुद्ध, जैन, सिख, ईसाई, हिन्दू सभी के अपने अलग-अलग पर्सनल लॉ हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व  उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखे जाने का बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या आदिवासी हिन्दुस्तानी नहीं हैं या फिर आप जिसको चाहेंगे उसे यूसीसी में शामिल करेंगगे और जिसको चाहेंगे उसे अलग रखेंगे। उन्होने कहा कि सरकार सुशील मोदी के बयान पर भी अपनी राय साफ करे। उन्होंने कहा कि यूसीसी तमाम धर्म के मानने वालों को नुकसान पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed