{"_id":"604113291105907fec4f021f","slug":"government-reinstated-suspended-ips-vaibhav-krishna-after-objectionable-videos-surfaced","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद निलंबित आईपीएस वैभव कृष्ण को सरकार ने किया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद निलंबित आईपीएस वैभव कृष्ण को सरकार ने किया बहाल
Thu, 04 Mar 2021 11:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस अफसर।
- फोटो : amar ujala
लंबे समय से निलंबित चल रहे आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण को सरकार ने बहाल कर दिया है। उन्हें 9 जनवरी 2020 को एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद गौतमबुद्घनगर के एसएसपी के पद से निलंबित कर दिया गया था। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने निलंबन समाप्त करने की पुष्टि की है।
2010 बैच के आईपीएस वैभव कृष्ण ने पांच आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए थे। वैभव कृष्ण के आरोपों की जांच मौजूदा डीजीपी और तत्कालीन निदेशक विजिलेंस हितेश चंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने की थी। एसआईटी ने पांच में से दो आईपीएस अधिकारियों अजय पाल शर्मा और हिमांशु कुमार के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उनके खिलाफ विस्तृत जांच के आदेश दिए गए थेकी सिफारिश की थी। इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की हुई है, जिसकी जांच चल रही है।