फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government medical colleges will be opened in five districts of lucknow

फैजाबाद समेत 5 जिलों में राजकीय मेडिकल कॉलेज फरवरी तक, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये

Tue, 21 Aug 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Aug 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
government medical colleges will be opened in five districts of lucknow
सीएम योगी - फोटो : डेमो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फेज-1 के पांच जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने की योजना की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम को फैजाबाद, बहराइच, बस्ती, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर में स्थापित किए जा रहे इन पांचों मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


मुुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति, मेडिकल टूरिज्म पॉलिसी, जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की स्थिति देखी। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने इन पांचों मेडिकल कॉलेजों की परियोजना की स्वीकृत लागत, एलओपी के सापेक्ष कार्य की भौतिक प्रगति और कार्य पूर्ण होने की तिथि के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इन मेडिकल कॉलेजों को फरवरी 2019 तक हर हाल में पूरा कर लेने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र से मिले करोड़ों

government medical colleges will be opened in five districts of lucknow
डेमो
दुबे ने सीएम को फेज-2 में स्थापित होने वाले 8 मेडिकल कॉलेजों को लेकर चल रही कार्यवाही से भी अवगत कराया। ये मेडिकल कॉलेज एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर और देवरिया में स्थापित किए जाएंगे। केंद्रांश के रूप में 7 मेडिकल कॉलेजों के लिए 350 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जबकि देवरिया मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति भारत सरकार से मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति के साथ ही भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने बांदा, बदायूं व जौनपुर में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सैफई में निर्मित किए जा रहे 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और चकगंजरिया (लखनऊ) में स्थापित किए जा रहे सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान व हॉस्पिटल की भी प्रगति की समीक्षा की।

बलरामपुर में केजीएमयू के सेटेलाइट केंद्र की स्थापना और आगरा मेडिकल कॉलेज के भवन के रिनोवेशन के लिए मास्टर प्लान भी देखा। आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, मेरठ और झांसी में स्थापित किए जाने वाले टर्शरी केयर कैंसर सेंटर के बारे में भी जानकारी ली।

जल्द भरे जाएंगे खाली स्थान

government medical colleges will be opened in five districts of lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
मेरठ, झांसी, इलाहाबाद और गोरखपुर में बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों की प्रगति के बारे में भी जाना। तो गोरखपुर, कानपुर, आगरा और इलाहाबाद में स्थापित की जा रही बर्न यूनिट के काम में तेजी लाने को कहा। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में मौजूद शैय्याओं की जानकारी ली।

सीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में खाली स्थान जल्द भरने के निर्देश भी दिए। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने बताया कि चिकित्सा पर्यटन क्षेत्र में यूपी काफी कुछ कर सकता है। इसके लिए रियायती दर पर हवाई यात्रा की सुविधा, दुभाषियों की व्यवस्था और रियायती आवास व भोजन की व्यवस्था काफी कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed