फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government land worth 1 crore cleared in Sarojininagar.

Lucknow News: सरोजनीनगर में एक करोड़ रुपये की सरकारी जमीन कराई खाली

Sun, 23 Aug 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Government land worth 1 crore cleared in Sarojininagar.
नगर निगम ने की कार्रवाई।
लखनऊ। नगर निगम व सरोजनीनगर तहसील की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। सरोजनीनगर पुलिस के सहयोग से टीम ने फर्रुखाबाद चिल्लावां गांव में करीब 3,000 वर्ग फीट सरकारी तालाब की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण तालाब और बंजर भूमि पर व्यावसायिक उपयोग के उद्देश्य से किया गया था। प्रभारी अधिकारी संपत्ति रिपुदमन सिंह और तहसीलदार अरविंद कुमार पांडेय ने टीम का नेतृत्व किया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार, नगर निगम के राजस्व निरीक्षक प्रदीप गिरी, लेखपाल अमरेश कुमार, पंकज कुमार, आशुतोष और रमेश राम भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed