{"_id":"5bdc7615bdec22696720e17a","slug":"government-issued-the-order-for-dearness-allowances-and-bonus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारियों को दीवाली से पहले बोनस और डीए का आदेश जारी, इस तरह होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारियों को दीवाली से पहले बोनस और डीए का आदेश जारी, इस तरह होगा भुगतान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
DA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार पर इससे करीब 1757.25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। कर्मचारियों को बोनस के रू में 6908 रुपये मिलेंगे लेकिन नकद हाथ में 1727 रुपये ही आएगा। बढ़ा हुआ डीए दीवाली बाद एक दिसंबर को मिलेगा।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने कर्मचारियों का दीवाली से पहले बोनस और जुलाई से बढ़कर मिलने वाले दो प्रतिशत डीए का भुगतान लटकाने का मामला प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार रात को वित्त विभाग के अफसरों को तलब कर तत्काल बोनस व महंगाई भत्ते का भुगतान करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
वित्त विभाग के अफसरों ने आधी रात तक दफ्तर खोलकर बोनस व डीए का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री से अनुमोदन लिया। शुक्रवार दोपहर में डीए व बोनस भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का 75 प्रतिशत बोनस जीपीएप में जाएगा जबकि 25 प्रतिशत नकद मिलेगा। इसी तरह डीए का जुलाई से अक्तूबर तक का भुगतान जीपीएफ में होगा। नवंबर के वेतन के साथ नकद भुगतान किया जाएगा।
25 प्रतिशत नकद, 75 प्रतिशत बोनस जीपीएफ में जाएगा।
- यह बोनस 2017-18 के लिए 30 दिन के वेतन के आधार पर मंजूर किया गया है।
- वित्तीय वर्ष 2017-18 केलिए बोनस पर 967.63 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।
- सभी श्रेणी के कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2016-17 की तरह बोनस का 75 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा। इस पर 725.72 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
- कर्मचारियों को 25 प्रतिशत हिस्सा नकद मिलेगा। इस पर 241.91 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।
- 7000 रुपये प्रतिमाह के अधिकतम बोनस पर 31 मार्च को प्राप्त लाभ के अनुसार 30 दिन का तदर्थ बोनस 6908 रुपये मंजूर किया गया है। 25 प्रतिशत नकद भुगतान पर कर्मचारियों को बोनस के रूप में 1727 रुपये ही हाथ में आएंगे।
4800 ग्रेड पे तक पाने वाले पाएंगे बोनस
प्रदेश के समस्त पूर्ण कालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के अधिकतम 4800 ग्रेड पे पाने वाले कर्मियों को बोनस मिलेगा।
14.02 लाख कर्मचारी पाएंगे बोनस का लाभ
राज्य कर्मचारी (अराजपत्रित) 8 लाख
शिक्षक (सहातया प्राप्त संस्थाओं सहित) 5 लाख
शिक्षणेत्तर कर्मचारी 1 लाख
दैनिक वेतन भोगी 0.20 लाख
14.02 लाख कर्मचारी पाएंगे बोनस का लाभ
राज्य कर्मचारी (अराजपत्रित) 8 लाख
शिक्षक (सहातया प्राप्त संस्थाओं सहित) 5 लाख
शिक्षणेत्तर कर्मचारी 1 लाख
दैनिक वेतन भोगी 0.20 लाख
डीए का इस तरह पाएंगे लाभ
केंद्रीय कर्मचारियों के समान राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों व कार्य प्रभारित कर्मचारियों को एक जुलाई 2018 से दो प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता मिलेगा।
- सातवें वेतन का लाभ पाने वाले कर्मियों को एक जुलाई से 9 प्रतिशत, छठे वेतनमान में वेतन पाने वालों को 148 प्रतिशत व पांचवां वेतनमान पाने वाले कर्मियों को 284 प्रतिशत की दर से डीए मिलेगा। सातवें वेतन का लाभ पाने वाले कर्मी वर्तमान में 7 प्रतिशत डीए पा रहे हैं।
- डीए केनकद भुगतान से वित्तीय वर्ष 2018-19 के बकाया आठ महीने का कुल खर्च 789.62 करोड़ रुपये है।
- संशोधित दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक जीपीएफ में होगा। इस पर 394.81 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
- महंगाई भत्ते का नकद भुगतान एक नवंबर से नकद किया जाएगा। एक नवंबर के वेतन केसाथ एक दिसंबर को नकद मिलेगा। एक नवंबर से 28 फरवरी तक नकद डीए भुगतान पर 394.81 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है।
15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा डीए का फायदा
राज्य कर्मचारी 8.52 लाख
शिक्षक 5.50 लाख
शिक्षणेत्तर कर्मचारी 1 लाख
शिक्षक 5.50 लाख
शिक्षणेत्तर कर्मचारी 1 लाख