फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government employees should be called four days in a week, says akhilesh yadav

दो दिनों के लॉकडाउन पर अखिलेश यादव बोले, सप्ताह में सिर्फ चार दिन बुलाएं कर्मचारियों को

Mon, 13 Jul 2020 12:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jul 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
government employees should be called four days in a week, says akhilesh yadav
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वजह से सरकार को अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सप्ताह में चार दिन ही कार्यालय में बुलाना चाहिए। कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर ही क्वारंटीन होने की अनुमति देनी चाहिए ताकि अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए बेड कम न पड़े, इलाज में भी दिक्कत न हो।

विज्ञापन


विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि अस्पतालों में कोरोना के नाम पर इन दिनों गंभीर मरीजों को भी काफी परेशान किया जाता है। बाराबंकी के जिला महिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में कोविड ओटी, कोविड वार्ड, कोविड प्रसव कक्ष, सब में सीलन है। दूसरी निर्माण संबंधी खामियां भी मिली है, जबकि 100 बेड के इस अस्पताल के निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू में भी मरीजों को घंटों इंतजार कराने और इलाज में लापरवाही की शिकायतें आम है। सीतापुर के अयोध्या के पैर में फ्रैक्चर था, कोरोना जांच के नाम पर घंटों इलाज नहीं हुआ। रायबरेली के सुमित को 19 घंटे इलाज के लिए तड़पना पड़ा। उन्होंने कहा, कोरोना संकट तो है ही पर अस्पतालों में इससे अन्य गंभीर मरीजों का इलाज न हो, यह उचित नहीं। स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं करनी चाहिए।

स्वास्थ्य सेवाएं सपा सरकार की देन

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में जो स्वास्थ्य सेवाएं हैं वे समाजवादी सरकार की ही व्यवस्था है। भाजपा राज में एक नया मेडिकल कॉलेज नहीं बना। अस्पतालों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ  की कमी है। समाजवादी सरकार में मुफ्त इलाज की व्यवस्था गंभीर रोगों किडनी, दिल, लीवर और कैंसर की भी थी।

लखनऊ में कैंसर अस्पताल भी तभी बना। प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें दोगुनी की गईं। इन सब सेवाओं को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। जनता की परेशानी से सरकार का कुछ लेना देना नहीं। भाजपा अमानवीय एवं संवेदनहीन व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed