फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government employees on strike for three days

लाखों राज्य कर्मचारी हड़ताल पर, मरीजों को हो सकती है सबसे ज्यादा दिक्कत

Wed, 10 Aug 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Aug 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
government employees on strike for three days
डेमो

प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारी बुधवार 10 से 12 अगस्त तक तीन दिन की हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके कारण चिकित्सालयों की सुविधाएं भी सुबह प्रभावित रह सकती हैं क्योंकि चिकित्साकर्मियों ने भी सुबह 8 से 11 तक हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


हड़ताल के चलते अन्य सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित रहने के आसार हैं। इस बीच, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने मंगलवार को यहां सरकार पर कर्मचारियों के साथ छल करने का आरोप लगाया और कहा कि जिन मांगों पर सरकार खुद आश्वासन दे चुकी है।
विज्ञापन


फैसला हो चुका है। उनके आदेश जारी होने से पहले सरकार से कोई वार्ता नहीं होगी। तीन दिन की हड़ताल के बाद भी सरकार न चेती और कोई आदेश न किया तो फिर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता को हो सकती है ‌द‌िक्कतें

government employees on strike for three days
डेमो

हड़ताल की सफलता के लिए कर्मचारी संगठनों ने पूरे प्रदेश में आज दिन भर संपर्क अभियान चलाया। साथ ही मोटर साइकिल रैलियां निकालकर कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। राजधानी में स्वास्थ्य विभाग से रैली की शुरुआत हुई।

इस बीच सांख्यिकी सेवा परिसंघ, उ.प्र. शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ और मनरेगा कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल के समर्थन का एलान किया है। कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह संगठन के नेता वाहनों से निकलेंगे।

साथ ही सभी कार्यालयों पर पहुंचकर वहां हड़ताल की समीक्षा करेंगे। तीन दिन की हड़ताल के दौरान पहले दिन बुधवार को अपराह्न 1 बजे राजभवन के सामने लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय पर सभा होंगी।

दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उद्यान भवन और तीसरे दिन शुक्रवार को यहां डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कर्मचारियों की सभा होगी। जिसमें आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed