{"_id":"608c4178754a7a79d17a5c09","slug":"governance-strict-on-home-isolation-patients-not-receiving-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन के मरीजों को दवाइयां न मिलने पर शासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन के मरीजों को दवाइयां न मिलने पर शासन सख्त
Fri, 30 Apr 2021 11:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:12 PM IST
सार
होम आइसोलेशन में मरीजों को दवाइयों की किट मिलने में दिक्कत संबंधी शिकायतों पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर मुख्य सचिव, राजस्व रेणुका कुमार ने सभी डीएम को वाहन लगाकर घर-घर दवाइयों की किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होम आइसोलेशन में मरीजों को दवाइयों की किट मिलने में दिक्कत संबंधी शिकायतों पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर मुख्य सचिव, राजस्व रेणुका कुमार ने सभी डीएम को वाहन लगाकर घर-घर दवाइयों की किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन
शासनादेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए 225 करोड़ रुपये जिलों को आवंटित की गई है। लेकिन आपदा कॉल सेंटर 1070 पर शिकायतें मिल रही हैं कि होम आइसोलेशन के मरीजों को दवाइयां व किट उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों को दवाइयों की होम किट के वितरण के लिए पूरे क्षेत्र को जोन में बांटकर जोनवार वाहन लगाए जाएं। प्रत्येक जोन में चार-पांच टीमें बनाकर होम किट पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएं। जोन में लगाए गए वाहनों के नंबर और अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी प्रकाशित कराए जाएं, जिससे आम लोग आसानी से उनसे संपर्क कर सकें। इस काम के लिए जरूरत के हिसाब से वाहन किराए पर लिए जाएं और प्रत्येक वाहन आंगनबाड़ी समेत सरकारी कर्मचारी तैनात किए जाएं।
विज्ञापन