फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goverment jobs rate fix in uttar pradesh

'यूपी में सरकारी नौकरियों में भर्ती का रेट फिक्स है'

Fri, 29 Jan 2016 02:29 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:29 PM IST
विज्ञापन
goverment jobs rate fix in uttar pradesh

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सूबे की सरकार को आड़े हाथों लिया है। बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र की सभाओं में उन्होंने कहा कि सूबे में भ्रष्टाचार चरम पर है।

विज्ञापन


सरकारी नौकरियों में भर्ती के रेट फिक्स हैं। बेरोजगार युवा पैसा देकर नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से सरकार कोई भर्ती नहीं कर सकी। सब कोर्ट में लटक जाती हैं।
विज्ञापन


सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र के मिश्रौली में जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि डॉ. आरए वर्मा की ओर से आयोजित सभा में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सूबे में हर कार्यों में भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती में भी उन्होंने भ्रष्टाचार का मामला उठाया। कहा कि सूबे के 51 जिलों के दौरे में यह बात सामने आई है। नौकरी नहीं पाने पर युवा कुंठित हो रहे हैं।

यूपी में किसान मजबूर होकर कर रहे हैं आत्महत्या

goverment jobs rate fix in uttar pradesh

आम आदमी न्याय के लिए भटक रहा है। जनता की पुलिस, प्रशासन में सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार व विधायकों ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। इसकी वजह से सड़कें बदहाल हैं।

कहा कि उन्होंने अपने दो वर्षों का वेतन पीड़ित किसानों को दिया है। अपनी सभाओं में उन्होंने ग्राम प्रधानों को अपना मोबाइल नंबर बताते हुए कहा कि कभी भी उनका सहयोग ले सकते हैं।

अपने दौरे के दौरान सांसद वरुण गांधी क्षेत्रवासियों को कई तोहफे भी दिए। सेमरी बाजार में किसानों के निशुल्क इलाज के लिए एक अस्पताल खुलवाने की घोषणा की। कहा कि इसमें एक्सरे से लेकर जांच की सभी सुविधा होगी। गरीबों की बेटियों की शादी व अन्य आयोजनों के लिए सभी ब्लॉकों में एक-एक बारातघर बनाने का ऐलान किया। युवाओं के लिए एक मनोरंजन केंद्र स्थापित करवाने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed