मेडिकल कॉलेजों की फीस को लेकर आया एक बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी मेडिकल कॉलेजों की मनमानी फीस पर सरकार लगाम लगाने जा रही है। सरकार अब इनकी फीस खुद तय करेगी। इसके लिए उसने इन कॉलेजों से प्रस्ताव मांगा है। साथ ही कॉलेजों से उनकी बैलेंसशीट व खर्चों का विवरण मांगा गया है।
इसी के आधार पर सरकार कॉलेजों की फीस निर्धारित करेगी।सूबे में निजी क्षेत्र के 18 एमबीबीएस व 25 डेंटल कॉलेज हैं। अभी ये कॉलेज मनमाने ढंग से फीस वसूलते हैं। सरकार का इनकी फीस पर कोई नियंत्रण नहीं है लेकिन अब वह खुद इनकी फीस निर्धारित करेगी।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में फीस निर्धारण समिति का गठन भी हो गया है। इसमें महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के अलावा वित्त विभाग के प्रतिनिधि शामिल हैं।
सरकार ने सबसे पहले इन कॉलेजों से फीस का प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव आने के बाद सरकार अपनी ओर से कार्रवाई करेगी। कॉलेजों से उनका पक्ष जानने के बाद ही फीस का निर्धारण किया जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने व्यावसायिक शिक्षा की तर्ज पर फीस निर्धारित करने का फैसला किया है। यानी जिस तरह सरकार बीएड व पॉलीटेक्निक के निजी कॉलेजों की फीस तय करती है, उसी तरह निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की फीस भी तय होगी।
पढ़ाएंगे ही नहीं छात्रों का 2013 में कोर्ट से मिल गया था स्टे प्रदेश सरकार ने इससे पहले वर्ष 2013 में निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस निर्धारण की कोशिश की थी लेकिन तब उसने कॉलेजों का पक्ष नहीं जाना था।
इसलिए कॉलेज के संचालक न्यायालय की शरण में चले गए। कोर्ट ने सरकार के कदम पर स्टे लगा दिया। इस कारण सरकार उस समय फीस पर अंकुश नहीं लगा सकी थी। इस बार सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
ये हैं एमबीबीएस कॉलेज
संतोष मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद, सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ, एराज मेडिकल कॉलेज लखनऊ, श्रीराममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बरेली, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बरेली।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर, सरस्वती मेडिकल कॉलेज गौतमबुद्धनगर, तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज मुरादाबाद, रामा मेडिकल कॉलेज कानपुर, हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बाराबंकी।
स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च ग्रेटर नोएडा, मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल फर्रुखाबाद, मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बाराबंकी।
इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ, राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली और एफएच मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल फीरोजाबाद।
ये हैं डेंटल कॉलेज
संतोष डेंटल कॉलेज गाजियाबाद, सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज लखनऊ, सरस्वती डेंटल कॉलेज लखनऊ, रामा डेंटल कॉलेज कानपुर, सुभारती डेंटल कॉलेज मेरठ,
कोठीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज मुरादाबाद, आईटीएस सेंटर फॉर डेंटल स्टडीज गाजियाबाद, डीजे कॉलेज ऑफ डेंटल स्टडीज मोदीनगर।
कॅरिअर डेंटल कॉलेज लखनऊ, यूपी डेंटल कॉलेज लखनऊ, हरशरण दास डेंटल कॉलेज गाजियाबाद, इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल स्टडीज एंड टेक्नोलॉजी मोदीनगर, कांति देवी डेंटल कॉलेज मथुरा।
इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज बरेली, चन्द्रा डेंटल कॉलेज बाराबंकी, श्री बांके बिहारी डेंटल कॉलेज गाजियाबाद, महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज कानपुर, चिल्ड्रेन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी आजमगढ़, कृष्णा डेंटल कॉलेज गाजियाबाद, तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज मुरादाबाद।
कालका डेंटल कॉलेज मेरठ, पूर्वांचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज गोरखपुर, हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ग्रेटर नोएडा, आईटीएस सेंटर ऑफ डेंटल स्टडीज ग्रेटर नोएडा और इन्द्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज गाजियाबाद।