फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   got loan from bank with duplicate documents

फर्जी दस्तावेज बनाकर लिया 14 लाख लोन, बैंक मैनेजर ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 01 Nov 2020 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
got loan from bank with duplicate documents
कैसरबाग एसबीआई ब्रांच मैनेजर मृत्युंजय श्रीवास्तव ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके बैंक में विवेक गुप्ता नाम के युवक ने फर्जी दस्तावेज बनाकर 14 लाख का लोन लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

कैसरबाग थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मृत्युंजय श्रीवास्तव की तहरीर के मुताबिक, एसबीआई कैसरबाग ब्रांच में जानकीपुरम विस्तार निवासी विवेक गुप्ता ने वर्ष 2017 में लोन के लिए अप्लाई किया था। विवेक ने बालाजी फर्म के नाम से तैयार किया गया आईटीआर, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किया था। इसके बाद विवेक को लोन दिया गया था। किस्तें न मिलने पर बैंक ने जांच कराई। विवेक ने बालाजी फर्म और घर का जो पता दिया था, वह गलत निकला। आरोपी के आईटीआर की जांच कराने पर वह भी फर्जी साबित हुआ। मैनेजर के मुताबिक, विवेक गुप्ता ने एक्सिस और इंडसइंड बैंक से भी धोखाधड़ी की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed