फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gossips about UP government.

साहब को सलामी

Mon, 15 Sep 2014 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Sep 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
gossips about UP government.

गन्ना-चीनी समेत कई महकमों में रह चुके एक नौकरशाह आजकल बिजलीघरों को चलवाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यहां वे अपना हुनर नहीं दिखा पा रहे हैं।

विज्ञापन


जब से आए हैं, बिजलीघरों की हालत खस्ता होती जा रही है। कभी कोई यूनिट बंद तो कभी कोई। साहब को यह सब देखने की फुर्सत ही नहीं है? पिछले दिनों से जब बिजली को लेकर हाहाकार मचा तो उन्हें भी अपनी कुर्सी डोलती नजर आई।
विज्ञापन


किसी तरह अपने सीनियर से मनुहार करके कुर्सी तो बचा ली लेकिन बिजलीघरों की हालत नहीं सुधार पाए।  ‘सरकार’ उनके रवैये पर सख्त हुई तो प्रमुख सचिव ने ऐलान कर दिया कि सबसे बड़े बिजलीघर की जो यूनिट बंद है, उसे दुरुस्त कराने की प्रगति देखने वे खुद मौके पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े साहब के मौके पर जाने पर पोल खुलने के  डर से साहब ने उनसे पहले चक्कर लगा लेना ठीक समझा ताकि ‘सरकार’ तक यह संदेश न पहुंचे कि वे कभी वहां गए ही नहीं।

बेमन से लखनऊ से रवाना हुए। सुबह जैसे ही साहब ने बिजलीघर में कदम रखा, दूसरी यूनिट भी बंद हो गई और सूबे में फिर बिजली के लिए हाहाकार मच गया।

साहब के सामने तो कोई कुछ नहीं बोला, लेकिन पीठ पीछे चुटकी जरूर ली जा रही है कि साहब पहली बार पहुंचे थे, इसलिए उन्हें सलामी ठीक-ठाक मिल गई। अब बिजली का क्या? बड़े-बड़े ‘झटका’ खा जाते हैं। आगे-आगे देखिए होता है क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed