{"_id":"c9fc40e2319795cb25751f442219813f","slug":"gossip-about-central-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्राद्ध, चौधरी साहब और पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राद्ध, चौधरी साहब और पानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Sep 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्राद्ध पक्ष में पुरखों की आत्मा की तृप्ति के लिए प्रतीक रूप में पानी, दूध, भोजन, मिष्टान्न आदि अर्पित किए जाते हैं। जो लोग ज्यादा व्यवस्था नहीं कर पाते, वे भी पीपल के पेड़ या मंदिर में जल चढ़ाकर पुरखों की आत्मा की शांति की कामना कर लेते हैं।
विज्ञापन
पता नहीं केंद्र सरकार के एस्टेट विभाग और हैंडपंप वालों को क्या सूझी कि श्राद्ध पक्ष में ही पानी बंद करने पर तुल गए। दिल्ली की हुकूमत ने 12, तुगलक रोड का बिजली-पानी क्या कटवाया, ‘हैंडपंप’ से पानी निकालने वाले दिल्ली का पानी ही रोकने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
अब कौन बताए कि जिस कोठी को चौधरी चरण सिंह के निधन के 27 बरस बाद उनका स्मारक बनाने की मांग की जा रही है, उनका श्राद्ध तो पानी कटने से एक दिन पहले ही हो चुका था।
विज्ञापन
पहले ‘हैंडपंप’ वालों के साथ रहे एक नेता कहते हैं, उन्होंने चौधरी साहब के जन्म शताब्दी वर्ष 2002 में उनका स्मारक बनवाने की मांग उठाई थी, पर गौर नहीं किया गया।
निसंदेह, चौधरी साहब महान नेता थे, लेकिन 29 मई और 23 दिसंबर के अलावा उन्हें याद करने की फुर्सत किसे है?