फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gorakhpur Vande Bharat will remain canceled between Lucknow and Prayagraj

Lucknow News: कोलकाता जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट, नौ घंटे फ्लाइट में यात्रियों को बैठाने पर हंगामा

Sat, 25 Jan 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Vande Bharat will remain canceled between Lucknow and Prayagraj
लखनऊ। दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट बृहस्पतिवार को खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। विमान सुबह करीब तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा और सुबह 10 बजे तक यहां रहा। नौ घंटे तक फ्लाइट में बैठाने से यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामला स्पाइसजेट के विमान संख्या एसजी 730 का है। यह सेवा दिल्ली से रात 12:35 बजे उड़ान भरती है, सुबह पौने तीन बजे कोलकाता में आती है। बृहस्पतिवार को कोलकाता पहुंचने पर विमान को खराब मौसम के चलते लैंड करने की अनुमति नहीं मिली और अमौसी डायवर्ट कर दिया गया। यहां रात करीब तीन बजे विमान की लैंडिंग हुई। यात्री फरजाना पटवारी ने सोशल मीडिया (एक्स) पर लिखा कि यात्रियों को सुबह तीन से 10 बजे तक विमान में ही बैठाए रहे। एयरपोर्ट पर खड़े विमान के अंदर ही यात्रियों को पूरी रात बितानी पड़ी। सुनवाई न होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। एयरलाइन प्रशासन ने सुबह 10 बजे के बाद विमान को कोलकाता रवाना किया।
विज्ञापन




चाय तक नहीं पूछी, यात्री परेशान



फरजाना ने बताया कि सुबह एयरलाइंस की ओर से चाय-नाश्ते की व्यवस्था कराई जानी थी, लेकिन यात्रियों को पानी तक नहीं पूछा गया। फ्लाइट में मौजूद बुजुर्ग यात्रियों की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed