फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gorakhpur-Shamli highway passing through 15 districts of UP will be connected to Panipat in Haryana

यूपी को एक और हाईवे की सौगात: इन जिलों से होकर गुजरेगा छह लेन का ग्रीनफील्ड हाईवे, आसमान छुएंगे जमीनों के दाम

Sun, 19 Jan 2025 03:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 03:06 PM IST
सार

यूपी को एक और हाईवे की सौगात मिली है। यह प्रदेश के 22 जिलों से होकर गुजरेगा। यह छह लेन का ग्रीनफील्ड हाईवे होगा। यह जिस क्षेत्र से निकलेगा वहां जमीनों के दाम काफी बढ़ने की संभावना रहेगी। 

विज्ञापन
Gorakhpur-Shamli highway passing through 15 districts of UP will be connected to Panipat in Haryana
यूपी को मिला एक और हाइवे/गोरखपुर-शामली हाईवे - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रस्तावित गोरखपुर-शामली हाईवे को पानीपत (हरियाणा) से जोड़ने का फैसला किया है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए दिल्ली की एक फर्म का सलाहकार (कंसल्टेंट) के तौर पर चयन कर लिया गया है। जमीन पर सीमांकन का काम यही फर्म करेगी। यह छह लेन का प्रवेश नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाईवे होगा।

विज्ञापन


इस हाईवे की लंबाई करीब 700 किमी होगी, जो उत्तर प्रदेश के 15 जिलों से होकर गुजरेगा। गोरखपुर से प्रारंभ होकर महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, और श्रावस्ती होते हुए बहराइच तक आएगा। उसके बाद लखनऊ और सीतापुर के उत्तर से होते हुए लखीमपुर जिले के मध्य से गुजरेगा। फिर पीलीभीत होते हुए बरेली और मुरादाबाद के भी उत्तर से गुजरेगा।

विज्ञापन

इसे पानीपत तक ले जाया जाएगा

एनएचएआई के उच्चपदस्थ अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभ में इस हाईवे को गोरखपुर से शामली तक बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब इसे पानीपत तक ले जाया जाएगा। इससे लंबाई में करीब 53 किमी की वृद्धि होगी। 

हरियाणा का यह औद्योगिक शहर यूपी के कई अपेक्षाकृत पिछड़े माने वाले शहरों से सीधा जुड़ जाएगा। यहां बता दें कि पानीपत टेक्सटाइल उद्योग का हब माना जाता है। वहां तक प्रवेश नियंत्रित हाईवे बनने से यूपी के इन जिलों को भी कारोबार के लिहाज से फायदा होगा।

विज्ञापन

कई पैकेज में कराया जाएगा काम

एनएचएआई मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की आईसीटी फर्म इस हाईवे के लिए सीमांकन के साथ ही लागत का आकलन भी करेगी। डीपीआर बनने के बाद निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। निर्माण के लिए चयनित फर्मों को तीन साल के भीतर परियोजना को पूरा करना होगा। यह काम कंसल्टेंट की संस्तुति के आधार पर कई पैकेज में कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed