फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gopal das neeraj to get bharat bharti samman

मालामाल होंगे कला और साहित्य के सितारे

Thu, 08 Aug 2013 07:58 PM IST
लखनऊ/आशुतोष मिश्र
लखनऊ/आशुतोष मिश्र Updated Thu, 08 Aug 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
gopal das neeraj to get bharat bharti samman

उप्र हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को लगभग छह घंटे चली बैठक के बाद पुरस्कारों की घोषणा की गई।

विज्ञापन


उप्र हिंदी संस्थान का प्रतिष्ठित भारत भारती पुरस्कार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज को दिया जाएगा।

जाने-माने गीतकार और उप्र भाषा संस्थान के अध्यक्ष नीरज को पुरस्कार के तहत पांच लाख दो हजार रुपये नगद दिए जाएंगे।

बनारस के डॉ. चौथी राम यादव को लोहिया साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा।

वरिष्ठ साहित्यकार सोम ठाकुर को हिंदी गौरव सम्मान, मन्नू भंडारी को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, डॉ. बलदेव बंशी को पं. दीनदयाल उपाध्याय सम्मान और चित्रा मुद्गल को अवंती बाई सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


इन सभी को 4-4 लाख रुपये नगद दिए जाएंगे। उप्र हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को लगभग छह घंटे चली बैठक के बाद पुरस्कारों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में 112 पुरस्कारों के लिए नामों पर सहमति बनी। उम्मीद जताई जा रही है कि हिंदी संस्थान के अध्यक्ष मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिलने के बाद 14 सितंबर को होने वाले भव्य आयोजन में सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।

इनका भी होगा सम्मान

उप्र हिंदी संस्थान के निदेशक डॉ. सुधाकर अदीब ने बताया कि पुरस्कार समिति ने लोकभूषण सम्मान के लिए डॉ. अवध किशोर जड़िया, कला भूषण सम्मान के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, विद्याभूषण सम्मान के लिए डॉ. अशोक चक्रधर, विज्ञान भूषण सम्मान के लिए प्रो. कृष्णा मुखर्जी, पत्रकारिता भूषण सम्मान के लिए त्रिलोकदीप, प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान के लिए तेजेंद्र शर्मा और बाल साहित्य भारती सम्मान के लिए प्रकाश मनु को चयनित किया।

सभी को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। संस्थान की ओर से वर्ष 2012 का हिंदी विदेश प्रसार सम्मान डॉ. विमलेश कांति वर्मा को और विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान प्रो. आरिफ नजीर व डॉ. सोमेश कुमार शुक्ला को दिया जाएगा।

इन सभी को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। अशोक निगम को मधु लिमये सम्मान और राजर्षि पुरुषोत्तम टंडन सम्मान तिरुवनंतपुरम की केरल हिंदी प्रचार सभा को दिया जाएगा।

दोनों को दो-दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। इन पुरस्कारों के अलावा पुरस्कार समिति ने 10 साहित्यकारों को साहित्य भूषण और 11 साहित्यकारों को सौहार्द सम्मान के लिए चुना है।


इनके अलावा अलग-अलग पुस्तकों पर कई श्रेणियों में लेखकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

साहित्य भूषण सम्मान: पुरस्कार राशि दो लाख रुपये
डॉ. पुष्पपाल सिंह, नसीम साकेती, डॉ. जितेंद्रनाथ मिश्र, शैलेंद्र सागर, डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, वीरेंद्र यादव, डॉ. शिवओम अंबर, चंद्रसेन विराट, डॉ. रामशंकर त्रिपाठी और विनोद चंद्र पांडेय विनोद।  

सौहार्द सम्मान: पुरस्कार राशि दो लाख दो हजार रुपये
डॉ. कीर्ति केसर (पंजाबी), डॉ. विद्या केशव चिटको (मराठी), चिङगांबम निशान निङतम्बा (मणिपुरी), महेंद्र शर्मा (उड़िया), डॉ. हरीश रमणलाल द्विवेदी (गुजराती), डॉ. नागलक्ष्मी (तमिल), विष्णु राजाराम देवगिरि (कन्नड़), रजनी पाथरे ‘राजदान’ (कश्मीरी), डॉ. प्रभात कुमार भट्टचार्य (बंगला), पारनन्दि निर्मला (तेलुगु) और डॉ. वीवी विश्वम (मलयालम)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed