{"_id":"5e27f2608ebc3e4b563bf05b","slug":"goons-shot-a-shopkeeper-injured-and-looted-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, नकदी व मोबाइल के साथ स्कूटी भी ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, नकदी व मोबाइल के साथ स्कूटी भी ले उड़े
Wed, 22 Jan 2020 12:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बंथरा में मंगलवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। हादसे में वह नीचे गिर गया। बदमाशों ने उसकी स्कूटी लूटने की कोशिश की तो विरोध किया। जिस पर उसे गोली मार दी। गोली दुकानदार के पैर में लगी।
विज्ञापन
बदमाश स्कूटी व उसमें रखा रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। बैग में 50 हजार रुपये नकदी, तीन मोबाइल थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरावां के प्रधान विनोद शुक्ल का भतीजा ललित शुक्ल बंथरा में परचून की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
ललित के मुताबिक, वह मंगलवार शाम 8.30 बजे दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। औरावां रोड पर पहुंचे तो एक बाइक पर तीन बदमाशों ने पीछा करना शुरू किया। कुछ दूर पहुंचते ही बदमाश करीब आ गए। ललित ने स्कूटी सड़क किनारे कर रास्ता देने की कोशिश की। बदमाशों ने बाइक से स्कूटी में टक्कर मार दी। ललित नीचे गिर गया।
विज्ञापन