{"_id":"656ee3ec3f5d3bce55052818","slug":"goons-set-fired-a-dhaba-for-stoping-them-to-drink-wine-there-in-barabanki-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: शराब पीने से मना किया तो दबंगों ने ढाबे में लगाई आग, बाल-बाल बचा नौकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: शराब पीने से मना किया तो दबंगों ने ढाबे में लगाई आग, बाल-बाल बचा नौकर
Tue, 05 Dec 2023 02:18 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटवा सड़क (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटवा सड़क (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:18 PM IST
सार
ढ़ाबे पर शराब पीने से मना किया तो दबंगों ने आग लगा दी। ढ़ाबा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ढ़ाबा जल चुका था।
विज्ञापन
ढाबा में लगाई गई आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी जिले की रामसनेहीघाट कोतवाली की चौकी हथौंघा क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर नानवेज ढाबे में दबंगों को शराब पीने से मना कर दिया। इसके बाद दबंगों ने ढाबे में आग लगा दी, जिससे पूरा ढाबा जलकर खाक हो गया है। ढाबा संचालक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कोटवा सड़क निवासी जसकरन रावत हथौंधा चौकी पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर नानवेज का ढाबा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की रात रिंकू सिंह और आशु अपने साथियों के साथ आये और अपने साथियों के साथ शराब पीने के लिए बोतल खोली तो जसकरन ने शराब पीने का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दंड...छत्र और पादुका लेकर समारोह में न आएं संत, ट्रस्ट की ये अपील; रामलला का सिंहासन भी बनकर तैयार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन में टूट?: कल होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे अखिलेश, अब तक की सभी मीटिंग में लिया था हिस्सा
अगल-बगल के लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया और दोनों लोग अपने साथियों के साथ चले गए। आधी रात के बाद ढाबे पर नौकर सो रहा था। तभी आशु और रिंकू ने पेट्रोल डालकर ढाबे में आग लगा दी। किसी तरह नौकर ने भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरा ढाबा धूं-धूं कर जलने लगा। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची तब तक ढाबा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।