{"_id":"6772ae24ebc21f8d0e028d8f","slug":"goons-made-ruckus-in-a-dhaba-in-jamo-thana-in-amethi-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: शराब के नशे में दबंगों ने ढाबे पर किया तांडव, दो पर मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: शराब के नशे में दबंगों ने ढाबे पर किया तांडव, दो पर मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में
Mon, 30 Dec 2024 08:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:30 PM IST
सार
अमेठी के जामो थाना के ढाबे में पहुंचे दबंगों ने ढाबे पर जमकर उत्पात किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
ढाबे में मचा तांडव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के गोगमऊ स्थित ढाबे पर शराब के नशे में दबंगों ने रविवार रात तांडव मचाया। तोड़फोड व संचालक की पिटाई कर फरार हो गए। मामले में दो पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक को हिरासत में लेते हुए दूसरे की तलाश शुरू कर दी। उमराडीह गांव निवासी सूरज सिंह गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग पर गोगमऊ के पास ढाबा संचालित करते हैं।
विज्ञापन
रविवार रात कार सवार दो युवक होटल पर पहुंचे। शराब के नशे में पहले भोजन का आर्डर दिया। जब तक भोजन तैयार होता कहा कि भोजन नहीं करेगे। सूरज ने कहा बन गया है तो खराब होगा। इसी बात से नाराज दोनों ने सूरज की पिटाई करते हुए ढाबे पर कुर्सी संग अन्य सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
चीखपुकार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते दोनों वाहन सहित फरार हो गए। इसके बाद सूरज ने थाने पहुंच सरमे गांव निवासी अजय पासी व मोनू मिश्र के खिलाफ केस दर्ज करवाया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मोनू मिश्र को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि अजय पासी की तलाश में संभावित स्थान पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।