{"_id":"5a4e876b4f1c1bfe7a8b5332","slug":"goons-fired-on-police-men-in-barabanki-while-traffic-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस वालों पर झोंका फायर, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस वालों पर झोंका फायर, तीन जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के हरख रोड पर गुरुवार देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक पर बैठे दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। वारदात में तीन सिपाही जख्मी हो गए और जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हो गया। दबोचा गया एक बदमाश आजमगढ़ जिले का रहने वाला है जबकि दूसरा मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात बाइक से दो युवक जा रहे थे कि पुलिस टीम ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका। लेकिन वे कुछ दूरी पर जाकर रुके। पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ करनी चाही तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनपर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
फायरिंग से सिपाही सर्वेश कुमार सिंह, आशीष तिवारी और अमित सिंह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रईस सना राज नामक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर उसे उपचार के लिए सीएचसी जैदपुर ले गई जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात में दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश आजमगढ़ के सरायमीर का रहने वाला है और उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुआ है। वहीं दूसरी ओर फायरिंग होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर फोर्स तैनात की गई है।