फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goons brutally beaten a man in malihabad

दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, फट गया सिर, कार्रवाई न होने पर हंगामा

Thu, 28 May 2020 03:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 May 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
goons brutally beaten a man in malihabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
मलिहाबाद क्षेत्र के रामपुर गांव में जानवर चरा रहे गांव के रविप्रकाश पुत्र महावीर को गांव के दबंगों ने पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। लहूलुहान हालत में परिजनों के साथ थाने पहुंचे युवक ने तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेकर बिना मेडिकल व एफआईआर की कॉपी दिए ही वापस भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं एक आरोपी को भी पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। उसके बाद गांव पहुंचे आरोपी ने कार्रवाई न करने के लिए पीड़ित व उसके परिवार पर दबाव बनाया। इस पूरे मामले में ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नैमुल हसन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर पीड़ितों और ग्रामीणों को शांत कराया। 
विज्ञापन


आरोप है कि रविप्रकाश गांव के बाहर जानवर चरा रहा था, तभी गांव के ही आदित्य प्रताप सिंह, रिंशु व कुलदीप एक बाइक आए से आए और गालियां देने लगे। विरोध पर सभी ने लात-घूसों व डंडो से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रविप्रकाश का सिर फट गया और वह वहीं गिर गया। आरोप है कि दबंगों की इस प्रताड़ना से तंग महावीर व उसकी पत्नी ने बुधवार सुबह अपने ही बाग में फांसी का फंदा बना लिया। बताया जा रहा है कि वे खुदकुशी करने जा रहे थे लेकिन बाग में मौजूद ग्रामीणों ने रोक लिया।

पुलिस बोली- गलत हैं आरोप

कोतवाल सियाराम वर्मा ने पुलिस पर लगे आरोप को गलत बताया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर लेकर उसे सीएचसी पर भेजा गया था, लेकिन कोरोना के चलते उस वक्त डॉक्टरी परीक्षण नहीं हो पाया था।

बुधवार सुबह नौ बजे मेडिकल व व एफआईआर की कॉपी के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को किसी ने बहकाया है, जिससे गांव में यह ड्रामेबाजी हुई है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed