फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goon looted chain from old women

Lucknow News: पार्क के अंदर से बुजुर्ग महिला से लूटी चेन

Sun, 11 Jun 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Goon looted chain from old women
लखनऊ। आशियाना के स्मृति उपवन पार्क में शनिवार सुबह बेटे संग टहलने निकलीं बुजुर्ग माधुरी दुबे से लुटेरा सोने की चेन छीन ले गया। पुलिस को लुटेरे का सीसीटीवी फुटेज मिला है। कुछ लोगों ने उसकी पहचान भी की है। पार्क में चेन लूट को लेकर मॉर्निंग वॉक करने वालों में काफी आक्रोश है। आशियाना के रश्मीखंड शारदा नगर निवासी माधुरी दुबे रोज की तरह शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बेटे राघवेंद्र के साथ स्मृति उपवन पार्क वॉक के लिए गई थीं। राघवेंद्र आगे था, जबकि माधुरी पीछे थीं।
विज्ञापन

इस बीच एक लुटेरे पीछे से आया और माधुरी की चेन छीनकर पार्क की बाउंड्रीवाॅल से कूदकर भाग निकला। माधुरी ने मदद के लिए शोर मचाया पर लोगों के एकत्र होने से पहले ही लुटेरा भाग चुका था। सूचना पर आशियाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को लुटेरे का सीसीटीवी फुटेज मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों को फुटेज दिखाया तो लोगों ने लुटेरे की पहचान करते हुए उसका नाम बताया।
पुलिस ने लुटेरे के घर दबिश भी दी, पर वह हाथ नहीं लगा। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, एफआईआर दर्ज कर लुटेरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed