फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   google map collaboration with women helpline

1090 और गूगल मैप मिल करेंगे शोहदों का काम तमाम

Thu, 05 Sep 2013 12:06 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 05 Sep 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन

केवल नौ महीने में 1,10,000 से ज्यादा शिकायत के बाद अब 1090 को हाईटेक किया जाएगा। हर छेड़खानी की घटना की जगह को गूगल मैप पर लोकेशन बनाकर एक सॉफ्टवेयर से जोड़े जाने की पहल की गई है।

विज्ञापन


इससे सबसे ज्यादा छेड़खानी और लड़कियों को परेशान करने वाले मनचलों केअड्डों पर निगाह रखने का काम होगा।

डीआईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि 1090 वीमेन पॉवर लाइन की सफलता केबाद अब नए कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार आ रही कॉल की मदद से हम सबसे संभावित घटनाओं वाले अड्डों को चिंहित कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग ठिकानों पर सख्ती कर शोहदों पर नकेल कसने का काम होगा। इसकेलिए पॉवरलाइन केस्टाफ को भी जरूरी प्रशिक्षण देने का काम होगा। इसके बाद जल्दी ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम से हमारे पास एक पुख्ता डाटा होगा। इससे संबंधित पुलिस अधिकारी को भी चेतावनी देकर वहां हालात सुधारने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

डीआईजी ने अपील करते हुए कहा कि बेटियां शिकायत करते हुए घटना की जगह केबारे में जरूर बताएं। इससे हम लोकेशन को गूगल मैप पर अपडेट कर सकेंगे। इस मुहिम को अभी लखनऊ में चलाया जाएगा।


इसके लिए मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। वह भी इस काम केलिए खासे उत्साहित हैं। इसके लिए जरूरी कवायद कर ली गई है। जल्दी ही इसकेपरिणाम भी शहर में देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed