फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goods worth Rs 15 lakh stolen by breaking the shutter of mobile and electronic showroom

Lucknow News: मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का शटर तोड़कर 15 लाख का सामान पार

Fri, 24 Jul 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 15 lakh stolen by breaking the shutter of mobile and electronic showroom
अंदर के सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।
दुबग्गा। काकोरी के टिकरिया गांव मोड़ के पास मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बुधवार देर रात चोरी हुई। चोर करीब 15 लाख के 45 नए मोबाइल, एक लैपटॉप, टैबलेट और 20 हजार की नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक यह शोरूम टिकरिया गांव निवासी रवि यादव और उनके भाई विश्वजीत यादव का है। रात 12 बजे पहुंचे चोरों ने पहले शोरूम के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरे तोड़े। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक शटर तोड़ने का प्रयास किया। शटर टूटने के बाद एक नकाबपोश चोर शोरूम में घुसा और चोरी कर भाग निकला। बृहस्पतिवार सुबह भलिया चौराहे के पास कैंटीन संचालक सिमरामऊ निवासी बल्लू ने शटर टूटा देखकर शोरूम मालिकों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दुकान के अंदर लगे कैमरे में नकाबपोश चोर की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। इसके आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed