{"_id":"6427331916d71b183e04faf5","slug":"goods-worth-75-thousand-stolen-from-hardware-shop-raebareli-news-c-13-1-159653-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हार्डवेयर की दुकान से 75 हजार का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हार्डवेयर की दुकान से 75 हजार का सामान उड़ाया
Sat, 01 Apr 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात चोरों ने हार्डवेयर की दुकान से नकदी और सामान पार कर दिया। करीमगंज निवासी मो. इशरत की सिनेमा हाल के समीप हार्डवेयर की दुकान है। रात करीब 12 बजे चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़े। सीढ़ी के सहारे दुकान में घुसे और गल्ले में रखे आठ हजार रुपये व लगभग 75 हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। एक सप्ताह पहले चोरों ने मानिकपुर रोड स्थित किराना व्यवसायी दिलीप गुप्ता की दुकान से दो लाख से ज्यादा का सामान पार कर दिया था। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
गर्भवती को पीटा, घायल
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गर्भवती महिला को पीटकर घायल कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बिजवलिया गांव की रहने वाली विमला पत्नी शिवलाल का आरोप है कि शुक्रवार को वह महुआ बिनने बाग गई थी। इसी बीच रंजिश में गांव का रहने वाला नितिन पहुंच गया। उसने हमला बोलकर उसकी पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आई। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
हादसे में बाल-बाल बची बीईओ, कार क्षतिग्रस्त
राही (रायबरेली)। नगर खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह शुक्रवार को जगतपुर की तरफ से कार से शहर लौट रहीं थीं। तभी भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज कस्बे के पास प्रयागराज से जिला मुख्यालय जा रहे ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार पर सवार बीईओ बाल-बाल बच गईं, जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।