{"_id":"656b785f55e7c325ec04efe9","slug":"goods-train-raebareli-news-c-101-1-slko1034-7557-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्रॉसिंग पर दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्रॉसिंग पर दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, लगा जाम
Sun, 03 Dec 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज से डलमऊ की ओर जा रही एक मालगाड़ी शुक्रवार देर शाम दो हिस्सों में बंट गई। कपलिंग खुलने से इंजन कुछ वैगन को लेकर आगे बढ़ गया। बाकी वैगन पीछे रह गए। यह घटना स्टेशन के निकट रायबरेली रोड क्रॉसिंग पर हुई। इससे सड़क यातायात करीब एक घंटा बाधित रहा। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को जोड़ने के बाद आगे रवाना किया। इसके बाद क्रॉसिंग खुली और वाहन का आवागमन शुरू हो सका। स्टेशन अधीक्षक श्याम लाल ने बताया कि मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी।
डलमऊ में एक घंटा खड़ी रही इंटरसिटी
रायबरेली। मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने के कारण ऊंचाहार-उन्नाव के बीच ट्रेनों की रफ्तार थम गई। प्रयागराज से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस डलमऊ स्टेशन पर रोक दी गई। यह गाड़ी करीब एक घंटे तक डलमऊ में खड़ी रही। दूसरी तरफ कानपुर से रायबरेली लौटने वाली स्पेशल ट्रेन रघुराज सिंह स्टेशन पर आधे घंटा से ज्यादा और लालगंज में 15 मिनट रोकी गई।