{"_id":"5c1e3e35bdec22570e78ff4d","slug":"goods-train-derailed-on-lucknow-delhi-rail-route","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई ट्रेन हादसे से कई ट्रेनें कैंसिल तो कई के रूट बदले, यहां देखें- पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई ट्रेन हादसे से कई ट्रेनें कैंसिल तो कई के रूट बदले, यहां देखें- पूरी डिटेल
Sat, 22 Dec 2018 07:07 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 22 Dec 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के बघौली में शनिवार को मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने से लखनऊ मुरादाबाद रेलखण्ड पर ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। वाराणसी-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस, लखनऊ-सहारनपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस और लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट को जहां कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ मेल, राजधानी एक्सप्रेस सहित 39 ट्रेनों के रास्ते बदले गए। जबकि रविवार को लखनऊ आने व यहां से रवाना होने वाली गोमती एक्सप्रेस, वरुणा एक्सप्रेस व एसी डबलडेकर कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
दरअसल, हरदोई में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल से लेकर लखनऊ मंडल तक में हड़कम्प मच गया। दर्जनों ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। आनन-फानन रेलवे ने ट्रेनों का डायवर्जन जारी किया तो स्टेशन पर इंतजार कर रहे पैसेंजरों के लिए मुसीबत हो गई। रेलवे ने देर रात लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल व डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस का रूट बदल दिया। इन्हें कानपुर के रास्ते गुजारा गया।
विज्ञापन
जबकि लखनऊ से चलने के बाद अमृतसर जा रही पंजाब मेल को संडीला में ही रोक दिया गया। वहीं हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को आलमनगर में रोका गया। अर्चना एक्सप्रेस(12355), हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस(12331), बेगमपुरा एक्सप्रेस(12237) को कानपुर के रास्ते और सप्तक्रांति एक्सप्रेस(12557) और बाघ एक्सप्रेस(13019) को बुढ़वल-सीतापुर के मार्ग से गुजारा गया।
कानपुर से गुजारी जाने वाली ट्रेनें
आनंद विहार माल्दा एक्सप्रेस (13430), दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस(14206), सुहेलदेव एक्सप्रेस(22420), सदभावना एक्सप्रेस(14014), पदमावत एक्सप्रेस(14208), नौचंदी एक्सप्रेस(14511), दून एक्सप्रेस(13009), हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस(13049), काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस(14257), सदभावना एक्सप्रेस(14007), श्रमजीवी एक्सप्रेस(12391), वाराणसी अहमदाबाद एक्सप्रेस(19408), दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस(13257) व छपरा दिल्ली एक्सप्रेस(15115)।
सीतापुर से गईं ये गाड़ियां
सप्तक्रांति एक्सप्रेस(12558), उदयपुर-एनजेपी एक्सप्रेस(19601), राप्ती गंगा एक्सप्रेस(15002), प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस(14207), फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस(14205), अवध आसाम एक्सप्रेस(15909), डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस(15903), एनजेपी नई दिल्ली एक्सप्रेस(12523), नांगलडैम कोलकाता एक्सप्रेस(12326), अमृतसर सहरसा गरीब रथ(12204), अवध आसाम एक्सप्रेस(15910), श्रमजीवी एक्सप्रेस(12392) व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस(14258)। जबकि गंगा सतलज एक्सप्रेस(13307) व हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल(13005) को बालामऊ-उन्नाव व कानपुर के रास्ते गुजारा गया।
सीतापुर से गईं ये गाड़ियां
सप्तक्रांति एक्सप्रेस(12558), उदयपुर-एनजेपी एक्सप्रेस(19601), राप्ती गंगा एक्सप्रेस(15002), प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस(14207), फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस(14205), अवध आसाम एक्सप्रेस(15909), डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस(15903), एनजेपी नई दिल्ली एक्सप्रेस(12523), नांगलडैम कोलकाता एक्सप्रेस(12326), अमृतसर सहरसा गरीब रथ(12204), अवध आसाम एक्सप्रेस(15910), श्रमजीवी एक्सप्रेस(12392) व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस(14258)। जबकि गंगा सतलज एक्सप्रेस(13307) व हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल(13005) को बालामऊ-उन्नाव व कानपुर के रास्ते गुजारा गया।
यहां देखें, जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
हेल्पलाइन नंबर- 0591- 2420962
मुरादाबाद- 2101
बालामऊ- 47222
मुरादाबाद- 2101
बालामऊ- 47222