{"_id":"60602c2f5266fb6cc02ed98c","slug":"good-time-for-holika-dahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात 8 बजकर 41 मिनट तक है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात 8 बजकर 41 मिनट तक है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
Sun, 28 Mar 2021 01:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को होलिका दहन के बाद सोमवार को रंग खेला जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:21 से रात 8:41 बजे तक है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए सर्वोत्तम तिथि है।
विज्ञापन
भद्रा मुख में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता। वहीं, ज्योतिषाचार्य आनंद दुबे ने बताया कि रविवार को पूर्णिमा तिथि सुबह 3:27 बजे शुरू होगी, जो रात 12:17 बजे तक रहेगी। भद्रा रविवार दोपहर 01:54 मिनट तक रहेगी। ऐसे में होलिका दहन का सबसे अच्छा मुहूर्त 06:21 मिनट से 08:41 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
होलिका दहन के इस मुहूर्त में चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में होंगे और वृद्धि योग बनाएंगे। इस दिन होलिका पूजन और दहन करते समय मनोकामना का ध्यान करने से सभी मनोरथ सिद्ध होंगे।
विज्ञापन