फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for btc and polytechnic students

बीटीसी और उच्च प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर

Tue, 15 Sep 2015 04:05 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
good news for btc and polytechnic students

राज्य सरकार उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित-विज्ञान शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जल्द देने की तैयारी में है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि हाईकोर्ट में इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से हलफनामा दाखिल करना है।

विज्ञापन


इसलिए चयन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। गौरतलब है कि उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित-विज्ञान के 29,334 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए सात चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया पहले पूरी हो चुकी है। बाद में टीईटी में 82 अंक पर पास किए जाने वालों से आवेदन लेते हुए उनकी काउंसलिंग कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


बीटीसी-2014 प्रवेश 21 तक
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों से कहा है कि पहले चरण की काउंसलिंग 12 सितंबर तक पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट एवं निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए अब कुल सीटों के सापेक्ष आरक्षण नियमों के अनुसार तीस गुना अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए बुलाए जाएंगे। सचिव परीक्षा नियामक ने डायट प्राचार्यों से 21 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। प्रवेश लेने वालों का प्रशिक्षण 22 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगी।

पॉलीटेक्निक में सेमेस्टर में नहीं होगी पढ़ाई

good news for btc and polytechnic students

प्राविधिक शिक्षामंत्री डॉ. शिवाकांत ओझा और प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग के दावों के बाद भी राजकीय, अनुदानित, निजी पॉलीटेक्निक में सत्र 2015-16 से सेमेस्टर पढ़ाई का प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। इसकी पुष्टि निदेशक ओपी वर्मा ने की है। अब सेमेस्टर की पढ़ाई सत्र 2016-17 से ही संभव है।

यूपी के 468 पॉलीटेक्निक की पढ़ाई सेमेस्टर सिस्टम पर शुरू करनी थी। इसके लिए शोध विकास संस्थान एवं प्रशिक्षण परिषद (आईआरडीटी) कानपुर ने 58 कोर्स अपडेट किए। सालाना कोर्स को बराबर हिस्सों में बांटा और छह-छह महीने का कोर्स बनाकर प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के पास भेज दिया।

प्राविधिक शिक्षा बोर्ड ने कोर्स का अध्ययन किया लेकिन मीटिंग बुलाकर इसका अनुमोदन नहीं कराया। यह काम सितंबर 2015 तक पूरा होना था। प्राविधिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि फार्मेसी को छोड़कर 58 कोर्स की पढ़ाई सेमेस्टर सिस्टम से कराई जानी थी।

कानूनी परीक्षण में ज्यादा समय लग गया। इस कारण प्रस्ताव टाल दिया गया। अब अगले सत्र से सेमेस्टर पढ़ाई कराई जाएगी। बताते चलें कि सेमेस्टर सिस्टम की पढ़ाई का ड्रीम प्रोजेक्ट विभागीय मंत्री और प्रमुख सचिव का था लेकिन इसे पूरा नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed