फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Youth's death in RPF custody sparks uproar, family alleges he was beaten to death

UP: आरपीएफ की अभिरक्षा में युवक की मौत से हड़कंप, परिजन बोले- पीट-पीटकर मार डाला, आरपीएफ ने दी सफाई

Wed, 05 Nov 2025 02:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Nov 2025 02:53 PM IST
सार

गोंडा में आरपीएफ की अभिरक्षा में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। युवक के भाई ने कहा कि आरपीएफ के लोग आए और संजय को उठाकर ले गए फिर उसकी मौत की बात पता चली।

विज्ञापन
Gonda: Youth's death in RPF custody sparks uproar, family alleges he was beaten to death
मृतक संजय व रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक की आरपीएफ की अभिरक्षा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के किनकी गांव की है। मृतक की पहचान संजय सोनकर (30) निवासी किनकी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरपीएफ पर पिटाई का आरोप लगाया है। वहीं, आरपीएफ का कहना है कि युवक को चोरी के मामले में पकड़ा गया था और रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सीएम योगी बोले - 2017 के पहले डीजीपी आवास के सामने माफिया अपनी कोठियां बनवाते थे, अब प्रदेश माफियामुक्त है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, श्रद्धालुओं ने किया स्नान-दान, तस्वीरें


भाई का आरोप – फर्जी तरीके से पकड़ा और पीट-पीटकर मार डाला
मृतक के भाई राजू सोनकर ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरपीएफ के कुछ जवान गांव पहुंचे और उसके भाई संजय को पकड़कर अपने साथ ले गए। आरोप है कि बिना किसी ठोस सबूत के उस पर रेल संपत्ति चोरी का झूठा आरोप लगाया गया।

राजू ने बताया कि शाम को अचानक खबर मिली कि संजय की मौत हो गई है। उसने कहा कि “आरपीएफ ने मेरे भाई को बहुत मारा-पीटा। उनकी प्रताड़ना से ही उसकी जान गई। उसे झूठे केस में फंसाया गया था।”

आरपीएफ का पक्ष- रास्ते में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि संजय को चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसके पास से चोरी का सामान बरामद भी हुआ था। उन्होंने कहा, “जब संजय को आरपीएफ पोस्ट लाया जा रहा था, उसी दौरान उसने पेट दर्द की शिकायत की। उसे तत्काल गोंडा राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।”  उन्होंने यह भी बताया कि मामले की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

पत्नी की बिगड़ी तबीयत

संजय की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदमे में उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरपीएफ के जवान अक्सर गांव में आकर लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed