फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Woman falls from moving train, RPF jawan saves her life by risking his life

गोंडा: चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला, आरपीएफ जवान ने अपनी जान पर खेलकर बचाया उसका जीवन, वीडियो

Thu, 14 Dec 2023 12:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Dec 2023 12:05 AM IST
सार

बुधवार को भटिंडा से गोरखपुर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म दो से बस्ती की ओर जा रही थी। इसमें चढ़ने के चक्कर में एक महिला यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गई।

विज्ञापन
Gonda: Woman falls from moving train, RPF jawan saves her life by risking his life
ट्रेन से गिरी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरपीएफ के एक जवान ने अपनी जान पर खेलकर एक महिला का जीवन बचाया। रेलवे सुरक्षा बल के जवान के साहसी कदम से एक महिला यात्री की जान बच गई। जिस पर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने जवान की प्रशंसा की। मामला रेलवे स्टेशन गोंडा के प्लेटफार्म नंबर दो का है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार को भटिंडा से गोरखपुर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म दो से बस्ती की ओर जा रही थी। इसमें चढ़ने के चक्कर में एक महिला यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गई। उसी वक्त रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल रामसुंदर जैसवार ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला यात्री को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिस पर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने जवान के प्रयास की सराहना की। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला उसी ट्रेन से आगे के लिए यात्रा के लिए चढ़ गई। उन्होंने बताया कि जल्दबाजी में महिला का नाम व पता नहीं पता चल सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed