फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: three died and many injured in an accident in Gonda.

Gonda: ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो के परखच्चे उड़े, आठ साल के बच्चे सहित तीन की मौत, नौ गंभीर

Fri, 10 May 2024 07:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 May 2024 07:01 PM IST
सार

गोंडा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक आठ साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।  घायलों में आठ लोगों को चिकित्सकों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Gonda: three died and many injured in an accident in Gonda.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगवां गांव के रहने वाले विष्णु मिश्र अपने बेटे का मुंडन कराने परिवार के साथ स्कार्पियो गाड़ी से शुक्रवार की सुबह अयोध्या गए थे। वहां से दोपहर बाद वापस लौट रहे थे। सभी दोपहर बाद गोंडा-अयोध्या मार्ग पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के साहिबापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी बेकाबू ट्रक की टक्कर स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। जिसमें आठ साल के मासूम बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आठ लोगों को चिकित्सकों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जबकि एक का मेडिकल कॉलेज गोंडा में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी शिवपूजन ने बताया कि उनके भतीजे वैदिक (3) पुत्र विष्णु मिश्रा का मुंडन कराने के लिए परिवार के संग स्कार्पियो गाड़ी से शुक्रवार की सुबह परिवार और रिश्तेदारों के संग अयोध्या गए थे। वहां से मुंडन कराने के बाद सभी दोपहर बाद वापस लौट रहे थे। वह सभी वजीरगंज थाना क्षेत्र के साहिबापुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने स्कार्पियों में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'अब भारत में पटाखा भी फूटता तो पाकिस्तान सफाई देता है, कहीं सर्जिकल स्ट्राइक न हो जाए'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में बोले राहुल गांधी, मैं लिख के दे सकता हूं इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे


इस हादसे में श्लोक मिश्रा (8) पुत्र शिवपूजन मिश्र, शिवपूजन की रिश्तेदार नवाबगंज थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर निवासी रानी (40) पत्नी आनंद तिवारी, नगवा गांव निवासी स्कार्पियो चालक मातादीन बारी (50), मोहनी मिश्रा (19) पुत्री धर्मदत्त, नीलम (45) पत्नी धर्मदत्त, प्रीति तिवारी (30) पत्नी महेश, हिमेश (20) पुत्र धर्मदत्त, आदर्श पांडेय (22) पुत्र कमलेश, अंशिका पांडेय (14) पुत्री विनोद, रोली तिवारी (17) पुत्री ध्रुव, सरोज देवी (75) पत्नी शिवशंकर, कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर तरहर निवासी लक्ष्मी तिवारी (22) पुत्री अकबाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कॉलेज लाते समय रास्ते में श्लोक मिश्र, रानी पत्नी आनंद तिवारी व स्कार्पियो चालक मातादीन बारी की माैत हो गई। घायलाें में आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि एक घायल का गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed