फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Teenager shot dead for refusing to work at shop

Gonda: दुकान पर काम से मना करने पर किशोर की गोली मारकर हत्या, गरीबी से तंग आकर छोड़ दी थी पढ़ाई

Sun, 05 Oct 2025 07:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Oct 2025 07:28 PM IST
सार

गोंडा जिले के इटियाथोक में 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पिता के काम में हाथ बंटाता था। गरीबी से तंग आकर पढ़ाई छोड़ दी थी।

विज्ञापन
Gonda: Teenager shot dead for refusing to work at shop
घटना से गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटियाथोक इलाके के गांधी चबूतरा चौराहे के पास यूरिया पंप की दुकान के सामने शनिवार देर शाम इटियाथोक के भवानीपुर खुर्द के बंधुकपुरवा निवासी मंगलदेव (15) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि खरगूपुर के महादेवा कला स्थित पंप संचालक की दुकान पर काम करने से मना करने पर हत्या की गई। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर पंप संचालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


भवानीपुर खुर्द के बंधुकपुरवा निवासी रामशंकर वर्मा ने इटियाथोक थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मंगलदेव गांधी चबूतरा के पास संजय कुमार यादव की जलपान की दुकान पर काम करता था। शनिवार को तबीयत खराब होने से दुकान नहीं गया तो शाम करीब चार बजे संजय यादव बेटे को मोटरसाइकिल से बैठा ले गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें बेटे मंगलदेव को गोली लगने की सूचना मिली।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - अरबपतियों की लिस्ट: JK सीमेंट परिवार बना दौलत का सिंबल, अलख पांडेय की रिकार्ड तोड़ कमाई; NRI List में भी धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - काली कमाई खपाने को GST अफसरों का पैंतरा: रॉयल्टी बढ़ाकर खरीदे पहाड़; बिल्डर को ढाल बनाकर अकूत धन लगाया ठिकाने


मौके पर पहुंचे तो बेटा खून से लथपथ होकर तड़प रहा था। वहां पहुंची पुलिस एंबुलेंस से उसे इटियाथोक सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मंगलदेव के सीने में गोली मारी गई। आरोप है कि संदीप मिश्र अपनी यूरिया पंप की दुकान पर काम करने के लिए मंगलदेव पर दबाव बना रहा था। उसने काम करने से मना कर दिया। ऐसे में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद मंगलदेव को तड़पता देखकर स्थानीय लोगों ने इटियाथोक पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि रामशंकर वर्मा की तहरीर पर खरगूपुर के महादेवा कला निवासी संदीप मिश्र के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद गोली लगने की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

हत्या के बाद मचा रहा कोहराम
मंगलदेव की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलदेव की बीमार मां लाजवंती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पिता रामशंकर वर्मा भी बेसुध हो गए। उनके दो बेटों में मंगलदेव सबसे बड़ा था। बीमारी व मुफलिसी के चलते मंगलदेव ने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। पिता की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने लगा था। एक जलपान की दुकान पर काम कर रहा था। हत्या के बाद गांव में मातम पसर गया। दादी कोइला समेत परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा है। किसी तरह से आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि हत्यारोपी संदीप मिश्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी घटना के वक्त बलरामपुर में होने की जानकारी देता रहा। मगर कुछ देर बाद घटनास्थल के आसपास से ही पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पुलिस को भी गुमराह करता रहा। उनका कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed