फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Teenager's body found hanging in school, fear of murder, Mohit used to live with retired teacher in front of school

गोंडा : स्कूल में लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका, स्कूल के सामने रिटायर्ड शिक्षिका के यहां रहता था मोहित

Thu, 09 Jun 2022 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Jun 2022 07:37 PM IST
सार

मोहित बहराइच के लौकाही, थाना मिहींपुरवा का रहने वाला था। परिवार के लोग एक बार मोहित को लेने आए थे मगर वो नहीं गया। कृष्णावती के मुताबिक सुबह नौ बजे तक मोहित घर में था। किसी ने हत्या कर उसका शव स्कूल परिसर में फंदे पर लटकाया है।

विज्ञापन
Gonda: Teenager's body found hanging in school, fear of murder, Mohit used to live with retired teacher in front of school
शव मिलने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय बालपुर में छानबीन करने पहुंची पुलिस को वहां 14 वर्षीय किशोर का शव रस्सी से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के लोग किशोर की हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


बालपुर पुलिस चौकी के पास स्थित प्राथमिक स्कूल बालपुर में चोरी हो गई थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक राहुल कुमार सिंह ने पुलिस चौकी पर सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह गुरुवार को मौका मुआयना करने पहुंचे। यहां एक ही स्थान पर दो प्राथमिक व दो जूनियर स्कूल संचालित हैं। चौकी प्रभारी बगल के दूसरे प्राथमिक स्कूल में जांच करने के लिए गये तो देखा कि 14 वर्षीय एक किशोर का शव छत के हुक में रस्सी से बंधे फंदे पर लटका हुआ है। मृतक की पहचान मोहित उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। पता चला कि मोहित स्कूल के सामने रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका कृष्णावती सिंह के यहां करीब सात साल से रह रहा था।
विज्ञापन


मोहित बहराइच के लौकाही, थाना मिहींपुरवा का रहने वाला था। परिवार के लोग एक बार मोहित को लेने आए थे मगर वो नहीं गया। कृष्णावती के मुताबिक सुबह नौ बजे तक मोहित घर में था। किसी ने हत्या कर उसका शव स्कूल परिसर में फंदे पर लटकाया है। कृष्णावती सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि जो भी इस वारदात में शामिल हैं, वो जल्द ही पकड़े जाएंगे। पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर में मिले चोट के निशान
नारियल की रस्सी से बंधे फांसी के फंदे पर मोहित का शव तो लटका था मगर उसके पैर जमीन पर टिके थे। पैर में चोट के निशान भी मिले हैं। मोहित की चप्पलें दूसरे कमरे में मिली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उस कमरे में मोहित को मारने के बाद घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाकर फंदे पर लटकाया गया हो।

परिवार के सदस्य की तरह था मोहित
कृष्णावती सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका मायका लौकाही, थाना मिहींपुरवा, बहराइच में है। मोहित भी वहीं का था। उनके पति की मौत बरसों पहले हो गई थी। कोई संतान नहीं है। इस वजह से वह अपने भतीजे रिंकू सिंह को साथ रखती हैं। रिंकू व मोहित एक ही गांव के हैं। कृष्णावती का कहना है कि सात साल से मोहित परिवार के सदस्य की तरह रहा था। किसी ने उसकी हत्या करके शव स्कूल में फंदे पर लटकाया है।

फोन के जरिए हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास
पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन चार्जिंग में लगा मिला है। जिसमें पैटर्न लॉक लगा है। पुलिस इसी मोबाइल फोन के सहारे हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।


स्कूलों में रात में कोई नहीं रहता है। इस वजह से अक्सर स्कूलों में चोरी हो जाती है, लेकिन ये घटना दिल दहलाने वाली है। इस विद्यालय से करीब 60 हजार का सामान चोरी हुआ है।
- रियाज अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी, हलधरमऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed