UP: SIR ड्यूटी में लगे शिक्षक ने जहर खाया... मौत, डीएम ने दबाव होने से किया इनकार, बोलीं- पारिवारिक मामला
वीडियो में शिक्षक ने दबाव के कारण जहर खाने की बात कही है। उन्होंने एसडीएम, बीडीओ व लेखपाल पर दबाव डालने का आरोप लगाया। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में बीएलओ के रूप में तैनात जैतपुर माझा प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विपिन यादव (35) ने मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शिक्षक के 22 सेकंड के वायरल वीडियो में वह अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाते नजर आए। हालांकि, जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच सीआरओ को सौंपी गई है। विपिन यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के सरायख्वाजा, ग्राम मल्हनी के निवासी थे। उन्हें 1 जुलाई 2024 को नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक नियुक्त किया गया था। वह अपनी पत्नी सीमा यादव और 4 वर्षीय बेटे के साथ नवाबगंज में किराये के कमरे में रह रहे थे।
ये भी पढ़ें - एक क्लिक में देखें ध्वजारोहण: रामलला के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, नजारा देख साधु-संत हुए भावुक
ये भी पढ़ें - राम मंदिर ध्वजारोहण : पीएम मोदी बोले-मानसिक गुलामी ने 'राम' को भी काल्पनिक बताया; पढ़ें पांच बड़ी बातें
विशेष अभियान के दौरान उन्हें बूथ संख्या 326, प्राथमिक पाठशाला खेमपुर में बीएलओ के तौर पर तैनात किया गया था। मंगलवार सुबह नाश्ता करने के बाद उन्होंने अपने साथी शिक्षक को बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। साथी शिक्षक उन्हें तत्काल नवाबगंज के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, और हालत न सुधरने पर लखनऊ के केजीएमयू भेजा गया।
वीडियो में लगे आरोप
वीडियो में एक महिला ने उनसे सवाल किया: “क्या खाया?”
शिक्षक ने जवाब दिया: “सल्फास”
“क्यों खाया?” पूछे जाने पर शिक्षक ने कहा: “दबाव के कारण”, और एसडीएम, बीडीओ व लेखपाल पर दबाव डालने का आरोप लगाया।
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि दबाव के आरोप को खारिज किया है। कहा कि कुछ पारिवारिक मामला आ रहा है। सीआरओ को जांच सौंपी गई है, और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.