{"_id":"67867d9c6b842555b20d8fdb","slug":"gonda-sent-on-tourist-visa-for-job-young-man-released-from-dubai-after-sending-money-from-home-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी: नौकरी के लिए टूरिस्ट वीजा पर भेजा, घर से पैसे भेजने पर दुबई से छूटा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी: नौकरी के लिए टूरिस्ट वीजा पर भेजा, घर से पैसे भेजने पर दुबई से छूटा युवक
Tue, 14 Jan 2025 08:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, मसकनवा (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसकनवा (गोंडा)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:37 PM IST
सार
विदेश में फंसे युवक को जब परिजनों ने धन भेजा तो वो वापस लौट सका। पुलिस व अधिकारियों ने नहीं सुनी तो युवक ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के लिए विदेश गया युवक घर से पैसे भेजने के बाद छूट सका। कोर्ट के आदेश पर छपिया थाने में एक महिला सहित दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पायर कोहना गांव के प्रदीप वर्मा ने न्यायालय में अर्जी दाखिल किया था। कहा कि वह बेरोजगार है। विजय गुप्ता, अजय गुप्ता और मुन्नी देवी गांव के बेरोजगार भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर दुबई भिजवाते हैं। एक जनवरी वर्ष 2024 को इन लोगों ने उसे दुबई में नौकरी करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर वह तैयार हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि 11 फरवरी 2024 को अजय गुप्ता ने अपने मोबाइल से उसके पास टूरिस्ट वीजा भेजा। 19 मार्च 2024 को वह लखनऊ से दुबई के लिए रवाना हुआ। जहां अजय गुप्ता ने उसे रिसीव किया और एक कमरे में ले जाकर छोड़ दिया। एक माह बाद वीजा समाप्त हो गया। काम न मिलने पर दुबई पुलिस ने उसे पकड़कर जुर्माना किया। प्रदीप वर्मा का कहना की घरवालों ने पैसा भेजकर जुर्माना भरा। तब जाकर 28 अप्रैल 2024 को वह अपने देश भारत आ सका।
विज्ञापन
आरोप है कि 5 जुलाई 2024 को जब वह पैसा मांगने गया तो विपक्षी हमलावर हो गए। उसे मारापीटा, गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रदीप वर्मा का आरोप है की घटना की सूचना थाने पर दी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना अध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया की मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।